फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Town resonates with elegies and mourning on Chehlum

Prayagraj News: चेहल्लुम पर नौहों और मातम से गूंजा कस्बा

Wed, 05 Aug 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 05 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Town resonates with elegies and mourning on Chehlum
फूलपुर कस्बे में चेहल्लुम पर जुलूस निकालते अकीदतमंद।
हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम के मौके पर मंगलवार को कस्बे में दुलदुल, ताबूत और ताज़िया के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले हवेली स्थित इमामबाड़े में आयोजित मजलिस में अकीदतमंद शामिल हुए। ईरान से आए मौलाना अम्मार जैदी ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी और इन्सानियत का पैगाम दिया।
विज्ञापन

इस्माइलगंज में अंजुमन-ए-अब्बासिया के ईशान जैदी, जमन फूलपुरी, शाहरुख, नावेद, अरशान, उमर और नवाज़ ने दर्दभरे नौहे पेश किए। नौहाख्वानी के दौरान अज़ादारों ने सीनाज़नी कर इमाम हुसैन को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन

संचालन मोतवल्ली ब्लॉगत हुसैन उर्फ बल्लन की देखरेख में हुई। इस मौके पर बदरुल हसन जैदी, हैदर अब्बास, रिज़वान जैदी, असद मेहदी, शमसुल हसन, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अकरम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकीदत में मनाया शहीदान-ए-कर्बला का चेहल्लुम
आनापुर। क्षेत्र के कोराली, पन्नूपुर, नसीरपुर और हर्रैया बाग समेत कई गांवों में शहीदान-ए-कर्बला का चेहल्लुम अकीदत में मनाया गया। इस दौरान अजादारों ने नौहाख्वानी, मर्सियाख्वानी और सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देर शाम सभी ताजिए कर्बला पहुंचे, जहां उसपर चढ़ाए गए अकीदत के फूलों को दफन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इमाम हुसैन और उनके 72 निहत्थे साथियों की शहादत और उनकी लासानी कुर्बानी को याद कर अजादारों की आंखें नम थीं। मंगलवार की दोपहर कई गांवों की इमाम चैकियों से ताजिए उठाए गए। इस दाैरान अली हैदर, नकी हैदर, खुर्शीद आलम, नियाज आदि माैजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय चौकी प्रभारी आनापुर आकाश सचान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed