फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tourism Minister says: 25 projects worth 39.10 crore will transform the face of the division pilgrimage site

पर्यटन मंत्री बोले : 39.10 करोड़ की 25 परियोजनाओं से बदलेगी मंडल के तीर्थ, तालाब और मंदिरों की तस्वीर

Fri, 31 Jul 2026 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

प्रयागराज मंडल में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए 39.10 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं पर काम तेज किया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Tourism Minister says: 25 projects worth 39.10 crore will transform the face of the division pilgrimage site
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज मंडल के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को नई पहचान देने की तैयारी तेज हो गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग की करीब 39.10 करोड़ रुपये लागत वाली 25 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रयागराज की 15, प्रतापगढ़ की छह और फतेहपुर की चार परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पर्यटन परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं नवंबर तक, 1.5 करोड़ रुपये तक की छह माह और दो करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं नौ माह में पूरी करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने भी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन


प्रयागराज में संसारी माता धाम, महावीरन धाम, मां ज्वालामुखी मंदिर, श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर और संत रविदास मंदिर के विकास के साथ करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'परंपरा' वन स्टॉप सेंटर फॉर टूरिज्म एंड कल्चर की भी समीक्षा हुई। यह केंद्र पर्यटन, संस्कृति और आगंतुक सुविधाओं का एकीकृत केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति विभाग की समीक्षा में श्रृंगवेरपुर के निषादराज गुह सांस्कृतिक केंद्र, मंझनपुर के कौशाम्बी संग्रहालय, जहानाबाद और खागा के रामलीला मैदान समेत कई निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। धर्मार्थ कार्य विभाग की करीब 23.08 करोड़ रुपये लागत की भजन संध्या स्थल परियोजना और विभिन्न मंदिरों के संरक्षण एवं विकास प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई।

प्रयागराज की इन परियोजनाओं पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

1- संसारी माता धाम, सोरांव का विकास
2- महावीरन धाम, फाफामऊ का सौंदर्यीकरण
3- मां ज्वालामुखी मंदिर, करछना में पर्यटन सुविधाएं
4- श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर व संत रविदास मंदिर का विकास
5- आठ करोड़ रुपये से बनेगा 'परंपरा' पर्यटन एवं संस्कृति केंद्र

समय सीमा भी तय

एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं नवंबर 2026 तक पूरी होंगी
1.5 करोड़ रुपये तक की योजनाएं छह माह में पूरी होंगी
दो करोड़ रुपये तक की परियोजनाएं नौ माह में पूरी करने के निर्देश

सांस्कृतिक धरोहरों पर भी खास नजर

1- श्रृंगवेरपुर का निषादराज गुह सांस्कृतिक केंद्र
2- मंझनपुर का कौशाम्बी संग्रहालय
3- जहानाबाद, खागा और पट्टी के रामलीला मैदान
4- रानी का तालाब, पक्का तालाब और महदाहा टीला के संरक्षण के प्रस्ताव भी समीक्षा में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed