{"_id":"5cd8791dbdec2207710351ab","slug":"tough-fight-between-bjp-and-alliance-in-phaphamau","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-गठबंधन के बीच आमने सामने का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-गठबंधन के बीच आमने सामने का मुकाबला
Mon, 13 May 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और सपा
फूलपुर लोकसभा की फाफामऊ विधानसभा सीट में हुए मतदान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार जाति और धर्म के साथ ही राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे पर वोट पड़े हैं। यहां किसी भी दल के लिए आसान राह नहीं दिखती है। पिछले वर्ष हुए उपचुनाव के मुकाबले फाफामऊ में इस बार ज्यादा मतदान हुआ है। ज्यादा मतदान को लेकर सपा-बसपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी इस सीट से बढ़त का दावा करते नजर आए। इस विधानसभा क्षेत्र से बढ़त किसे मिलेगी यह तस्वीर 23 मई को साफ होगी। लेेकिन यहां अधिकांश बूथों पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच ही मुकाबला नजर आया।
विज्ञापन
फाफामऊ विधानसभा के बाल निकेतन इंटर कालेज, कन्या जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी आदि मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह रहा। इस विधानसभा के मलाक हरहर स्थित आरपी रस्तोगी इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा, सरस्वती देवी परमानंद इंटर कालेज कौड़िहार , महर्षि विद्यालय इब्राहीमपुर लालगोपालगंज आदि स्थानों पर बनाए गए पोलिंग स्टेशनों के दर्जनों बूथों पर मुस्लिम वोटरों की संख्या सुबह 11 बजे तक ज्यादा नजर आई, लेकिन दिन ढलने के साथ वोटिंग का ट्रेड भी बदलता गया। वर्ष 2014 एवं 2018 के मुकाबले मुस्लिम वोटरों की संख्या दोपहर में काफी कम हो गई। मतदान केंद्रों के बाहर लगे प्रत्याशियों के बस्तों पर भीड़ से लोग अंदाजा लगा रहे थे कि कहां किसका जोर है। कहीं गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव का जोर रहा तो कहीं भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी आगे दिखी। इस विधानसभा के अधिकांश बूथों पर सुबह 11 बजे तक 30 से 40 प्रतिशत मत पड़ चुका था।
विज्ञापन
समय - मतदान प्रतिशत
नौ बजे - 16
11 बजे - 21
एक बजे - 32
तीन बजे - 42
पांच बजे - 50
मतदान की समाप्ति पर - 56