फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tomato sold for Rs 75 per kg in Mundera Mandi Kisan Rest House

Prayagraj News: मुंडेरा मंडी किसान विश्राम गृह में 75 रुपये किलो बेचा गया टमाटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tomato sold for Rs 75 per kg in Mundera Mandi Kisan Rest House
महंगे टमाटर की मार झेल रहे शहरियों को राहत देने के लिए मंडी समिति ने एक स्टाॅल लगाकर 75 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचने की शुरुआत की है। मुंडेरा मंडी के किसान विश्राम गृह में खोले गए आउटलेट से प्रति व्यक्ति एक किलो टमाटर दिया गया। हालांकि, जानकारी न होने के कारण कम संख्या में लोग पहुंचे। मंडी प्रशासन को उम्मीद है कि सोमवार को टमाटर खरीदने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम में खासी वृद्धि हुई है। संगमनगरी में पहली बार टमाटर का रेट 160 रुपये किलो तक पहुंचा गया। रविवार को तमाम फुटकर सब्जी मंडी में टमाटर का रेट 120 से 140 रुपये किलो तक रहा। लोगों को महंगे टमाटर से निजात दिलाने के लिए मंडल प्रशासन की ओर से किसान विश्राम गृह में टमाटर का एक आउटलेट खोला गया है। यहां 75 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी सचिव कुलभूषण वर्मा का कहना है कि स्टॉल सोमवार को भी खोेला जाएगा। वहीं मुंडेरा फल सब्जी व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने बताया कि टमाटर समेत तमाम हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। बारिश की वजह से हरी सब्जियों की आवक भी कम हो गई है। इसी वजह से सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed