फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Toll tax will not be taken within 50 km radius from Kumbh area

कुंभ क्षेत्र से 50 किमी के दायरे में नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Toll tax will not be taken within 50 km radius from Kumbh area
toll
कुंभ-2019 में आने वाले श्रद्धालुओं को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहल कर दी है। सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। टैक्स कुंभ क्षेत्र से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले हाईवे और पुलों पर माफ होगा। इसके लिए मंत्रालय के जवाब का इंतजार है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को अखाड़ा परिषद की बैठक में कुंभ आयोजन के दौरान टोल टैक्स न लिए जाने की घोषणा की थी। प्रयास इससे पहले ही शुरू हो चुका है। चूंकि टोल टैक्स वाली सड़कें एनएचएआई की हैं। इसलिए छूट का निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर इसकी मांग की गई है। अफसरों के अनुसार इसके लिए केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है। बस औपचारिक जवाब का इंतजार है। समझौता होने के बाद कुंभ के दौरान 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले नैनी पुल, इलाहाबाद बाई पास पर कुंभ के दौरान टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा रामपुर मांडा चौड़ीकरण हाईवे पर भी टोल टैक्स लिए जाने की तैयारी है। इसके लिए करछना के मुंगारी चौराहा पर बूथ बनना है। इस पर भी कुंभ के दौरान टैक्स नहीं लिया जाएगा। इससे मध्य प्रदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं से टोल टैक्स से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


...लेकिन वाराणसी से आने पर छूट नहीं
0 प्रदेश सरकार ने कुंभ के दौरान टोल टैक्स न लिए जाने की घोषणा तो कर दी है लेकिन, वाराणसी से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं से इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से 50 किलोमीटर के दायरे में ही टोल टैक्स न लिए जाने के लिए केंद्र को पत्र लिखा गया है। इसके विपरीत वाराणसी मार्ग पर लालानगर में बना टोल बूथ 50 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। ऐसे में वाराणसी से आने वालों को टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed