फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Told the problem in Gujarati, doctors understood it in Hindi and referred through the app.

Prayagraj News: गुजराती में बताई तकलीफ, एप के जरिये डॉक्टरों ने हिंदी में समझकर किया रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Told the problem in Gujarati, doctors understood it in Hindi and referred through the app.
मेला के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में पहली बार एआई बेस्ड संवाद एप का इस्तेमाल कर एक महिला को छावनी सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। परिजन गुजराती भाषा में मरीज के शरीर के बाएं हिस्से को लकवाग्रस्त होने की बात बता रहे थी। संवाद एप के जरिये डॉक्टर उसे हिंदी में समझ रहे थे। समस्या गंभीर दिखने पर गुजराती महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुजरात के भावानगर से 40 श्रद्धालुओं का दल करीब 10 दिन पहले महाकुंभ नगर के मुक्ति मार्ग पर स्थित गरीब राम बाबू के शिविर में सेवा करने पहुंचा था। शुक्रवार की सुबह दल की कामो बेन (65) पत्नी मोहन भाई की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान उनके शरीर के बाएं हिस्से ने काम करना बंद दिया था। तत्काल उन्हें सेक्टर दो के केंद्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सों को परिजनों ने गुजराती में महिला की तकलीफ बताई। डॉक्टरों को गुजराती समझ में नहीं आ रही थी। इसी दौरान नर्स शिष्या ने छावनी अस्पताल की ओर से तैयार किए गए संवाद एप का प्रयोग किया। परिजनों को माइक से बोलने के लिए कहा। इसके बाद वह गुजराती में महिला की बीमारी बता रहे थे और जो मोबाइल की स्क्रीन पर हिंदी में परिवर्तित होकर आ रही थी। बीमारी समझने के बाद डॉक्टरों ने सीनियर डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। उन्होंने महिला को तुरंत सदर बाजार स्थित छावनी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
इस एप की वजह से मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है। एक-दूसरे की भाषा को आसानी समझा जाता है और मरीज का बेहतर इलाज किया जाता है। डॉ. मनोज कौशिक, प्रमुख अधीक्षक, केंद्रीय चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed