फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Togadia makes a smart target on Modi government in gesture gestures

इशारों ही इशारों में मोदी सरकार पर तोगड़िया ने साधा निशाना

Mon, 15 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Togadia makes a smart target on Modi government in gesture gestures
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने रविवार को इशारों ही इशारों में मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने क्लीनकल स्टेबलिसमेंट एक्ट और जेनरिक दवाओं के बहाने मोदी सरकार पर तमाम सवाल उठाए। कहा कि यूपीए सरकार ने यह एक्ट लागू किया जो एनडीए गर्वनमेंट में भी लागू है। इस एक्ट से डाक्टरों की बजाय मरीजों का ज्यादा नुकसान है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में इंडिया हेल्थ लाइन कार्यक्रम की इलाहाबाद में शुरुआत करने आए डा. तोगड़िया उद्घाटन सत्र के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने क्लीनकल स्टेबलिसमेंट एक्ट को लेकर कहा कि मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि इस एक्ट को वापस लिया जाए। यह एक्ट यूरोप और अमेरिका का पागलपन है। जिसे भारत में लागू किया गया। चिकित्सक होने के नाते इतना कहूंगा कि यह एक्ट मरीजों के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


इससे सिर्फ कारपोरेट को ही फायदा हो रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा खोले जा रहे जनऔषधीय केंद्र पर भी कटाक्ष किया। कहा कि जेनरिक दवाओं के स्टोर को खोलने की बजाय सभी मेडिकल स्टोरों मेें ये दवाएं उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ये दवाएं भी स्टैंडर्ड होनी चाहिए। डा. तोगड़िया ने ब्रांडेड और जेनरिक दवाओं के दाम में अंतर बढ़ाए जाने की भी वकालत की। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि देश में उत्पादन होने वाली सभी दवाओं का स्टैंडर्ड भी केंद्र सरकार सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार को एक नई भूमिका में नजर आए। हिंदुत्व का नारा बुलंद करने वाले डा. तोगड़िया से जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल पूछा गया तो वे चुप्पी साध गए। कहा कि मंदिर मुद्दे पर कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि विहिप नेता नहीं बल्कि चिकित्सक के रूप में इलाहाबाद आया हूं इसलिए राजनीतिक मुद्दे पर भी कुछ नहीं बोलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed