फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today's brothers divide wealth, Ram's brothers divided adversity: Vinodanand Saraswati

आज के भाई संपत्ति बांटते हैं, राम के भाइयों ने विपत्ति बांट ली : विनोदनंद सरस्वती

Tue, 18 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 18 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Today's brothers divide wealth, Ram's brothers divided adversity: Vinodanand Saraswati
नैनी। मानस पार्क में आयोजित राम कथा में कथा व्यास का किया जा रहा सम्मान
श्रमिक बस्ती स्थित मानस पार्क में आयोजित पांच दिवसीय सार्वजनिक श्री रामचरितमानस सम्मेलन के आयोजन के दूसरे दिन भगवान राम व उनके भाइयों की महिमा बताई गई।
विज्ञापन

कथा का श्रवण कराते हुए राष्ट्रीय संत, मानस मर्मज्ञ दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज के भाई संपत्ति बांटते हैं, राम के भाइयों ने विपत्ति बांट ली। महारानी कैकई की भूल के कारण रघुकुल पर जो घोर विपत्ति आई, उसे राम और उनके भाइयों ने मिलकर आपस में बांट लिया।
विज्ञापन

राम, लक्ष्मण ने राक्षसों का विनाश कर पृथ्वी का भार हल्का किया तो भरत, शत्रुघ्न ने अयोध्या की रक्षा की एवं प्रजा पालन किया।
श्री रामकथा व्यास पं. विनोद मालवीय ने भरत के नीर-क्षीर विवेक की सराहना करते हुए भरत चरित्र का अत्यंत सुंदर वर्णन किया। कार्यक्रम में बीएल अकादमी के प्रबंधक राज कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रधान शिव शंकर दीक्षित, सुभाष प्रधान, अनिल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, हरि शंकर मिश्रा, शिव कुमार पाठक, अतुल सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुकेश श्रीवास्तव, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed