फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today the issue of starting flights between Raipur and Indore will be raised.

Prayagraj News: आज रायपुर और इंदौर उड़ान शुरू कराने का उठेगा मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Today the issue of starting flights between Raipur and Indore will be raised.
प्रयागराज।
विज्ञापन

पिछले माह बंद हुई रायपुर और इंदौर उड़ान का संचालन एक बार फिर से शुरू करना का मुद्दा शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार की समिति की बैठक में उठेगा। सांसद केशरी देवी पटेल के नेतृत्व में होने वाली बैठक में एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान नियमित करने व कोलकाता उड़ान शुरू करने का मुद्दा भी सदस्य उठाएंगे।
पिछले माह 29 अक्तूबर को रायपुर और इंदौर उड़ान का संचालन इंडिगो ने बंद कर दिया, जबकि इन दोनों ही शहरों के लिए प्रयागराज से पैसेंजर ट्रैफिक लोड बेहतर था। सलाहकार समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह का कहना है कि अगर इंडिगो यह उड़ान शुरू नहीं कर सकता तो अविलंब किसी दूसरी विमानन कंपनी को आमंत्रित कर उक्त दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में दिल्ली उड़ान नियमित शुरू किए जाने का भी मुद्दा उठाया जा सकता है। प्रयागराज से दिल्ली के लिए एलाइंस एयर की 30 अक्तूबर 23 तक नियमित उड़ान थी। इसके बाद यह सेवा अब सप्ताह में तीन दिन कर दी गई है। दिल्ली का ट्रैफिक लोड काफी अच्छा है। ऐसे में मांग की जा रही है कि यह विमान सुबह के समय चलाया जाए। सलाहकार समिति की चेयरमैन एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि जेट एयरवेज के बंद होने के बाद अब तक नागपुर उड़ान का संचालन अप्रैल 2019 के बाद से शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed