आज घर आएगा पूरा गांधी परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर पार्टी की ओर से कोई बड़ा राजनीतिक आयोजन नहीं किया जाएगा लेकिन सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के आने की सूचना से ही सियासी हलचल बढ़ गई है। हालांकि देर रात तक जिला प्रशासन में उनके प्रोटोकॉल का इंतजार होता रहा। चर्चा यह भी रही कि लोकसभा का सत्र चल रहा है और नोटबंदी पर बहस होनी है। ऐसे में राहुल का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, दूसरी ओर सांसद राजीव शुक्ला ने कांग्रेसियों के साथ बैठक कर कहा कि कार्यक्रम में तीनों आ रहे हैं और उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की जाए। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, शीला दीक्षित, राज बब्बर, प्रदीप माथुर, संजय सिंह, प्रमोद तिवारी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। राजीव शुक्ला के साथ इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के सुमन दुबे, नंदिता बेग और मनीष भी रविवार को इलाहाबाद पहुंच गए हैं। बम्हरौरी एयरपोर्ट पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी, तारिक सईद अज्जू, तलत अजीम मनोज पटेल, तफ्सीर आदि ने उनका स्वागत किया।
प्रियंका के आने से पहले ही कर दिया राजतिलक
इलाहाबाद। प्रियंका गांधी के इलाहाबाद आने की अभी सूचना ही आई है और कांग्रेसियों ने आनंद भवन के बाहर मंत्रोच्चार के बीच उनका राजतिलक कर दिया। कांग्रेसी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी को पार्टी की मुख्य धारा में लाया जाए और उन्हें प्रचार की कमान सौंपी जाए। प्रियंका के इलाहाबाद आने की सूचना से कांग्रेसी उत्साहित हैं। पार्टी नेता हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे की ओर से रविवार को मंत्रोच्चार और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी की वहां तस्वीर रखी गई और उनका राजतिलक किया गया। इस मौके पर जिशान अहमद, राहुल सिंह, कैफ वारसी, रितीश कुमार आदि मौजूद रहे।