{"_id":"0883c34bda6cc8fbd73e48cc75589f20","slug":"today-four-large-recruitment-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चार बड़ी भर्ती परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चार बड़ी भर्ती परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 09 May 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रविवार को परीक्षार्थियों का जमावड़ा होगा। चार बड़ी परीक्षाएं हैं। इसमें तकरीबन 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक साथ कई परीक्षाएं पड़ जाने से हजारों अभ्यर्थियों को अवसरों से भी वंचित होना पड़ेगा। इससे उनमें निराशा के साथ नाराजगी भी है। ऐसे में रेलवे और बस स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की जबरदस्त भीड़ की आशंका है।
रविवार को पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा है। इसमें अकेले इलाहाबाद में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आयोग की नई व्यवस्था के तहत यहां परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी दूसरों जिलों के हैं। इसके अलावा यहां के हजारों अभ्यर्थी कानपुर, लखनऊ आदि जिलों में परीक्षा देने के लिए निकल चुके हैं, जो रविवार को परीक्षा देने के बाद लौटेंगे। कर्मचारी चयन आयोग की हायर सेकेंडरी लेवल के दूसरे चरण की परीक्षा भी रविवार को होगी। बदले पैटर्न के तहत पहली बार परीक्षा होगी। पहले वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न होते थे लेकिन इस बार से परंपरागत पेपर होगा। नकल पर अंकुश लगाने के लिए आयोग ने यह निर्णय लिया है।
इस परीक्षा में इलाहाबाद में 15 हजार 500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कुल 38 केंद्रों पर होगी। इनमें भी दूसरे जिलों के हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एमबीए तथा एमबीएआरडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा भी होगी। इन दोनों परीक्षाओं में 1080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रविवार को ही कंबाइंड लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) भी है। यहां एक हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में हजारों परीक्षार्थियों का जमावड़ा होगा।