फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today bhutan king jigme khesar namgyel wangchuck will take a dip in Sangam, cm Yogi will accompany him

Mahakumbh 2025: आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश, मुख्यमंत्री योगी होंगे साथ; यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

Tue, 04 Feb 2025 01:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Feb 2025 01:26 AM IST
सार

भूटान नरेश विशेष विमान से लखनऊ से करीब 10:10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। बमरौली एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से वे लोग अरैल पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Today bhutan king jigme khesar namgyel wangchuck will take a dip in Sangam, cm Yogi will accompany him
मुख्यमंत्री योगी ने भूटान नरेश का किया स्वागत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को संगम में डुबकी लगाएंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। मुख्यमंत्री भूटान नरेश के स्वागत के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन

भूटान नरेश विशेष विमान से लखनऊ से करीब 10:10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। बमरौली एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से वे लोग अरैल पहुंचेंगे। इसके बाद क्रूज से किला घाट जाएंगे। फिर संगम नोज पर स्नान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम स्नान और पूजन के बाद भूटान नरेश अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बड़े हनुमान मंदिर के पास ही स्थित डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करेंगे। वहां से अरैल स्थित त्रिवेणी शंकुल जाएंगे। भूटान नरेश करीब ढाई बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से करीब तीन बजे रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां देखेंगे सीएम
भूटान नरेश को बमरौली एयरपोर्ट से विदा करने के बाद मुख्यमंत्री दोबारा हेलिकॉप्टर से अरैल पहुंचेंगे। इसके बाद वह सेक्टर 15 स्थित अखिल भारतीय संत समागम निवास पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सेक्टर छह स्थित श्री रामभद्राचार्य शिविर में जाएंगे और वहां करीब 15 मिनट रहेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संगम स्नान का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इनके अलावा 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को भी परखेंगे। इसके अलावा महाकुंभ की तैयारियों को भी देखेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री करीब पांच बजे अरैल से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस तरह से मुख्यमंत्री मंगलवार को करीब सात घंटे महाकुंभ नगर में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed