{"_id":"574de4364f1c1baa48108c65","slug":"tobacco-is-the-joys-of-life-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू निषेध जीवन ही है खुशियों का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू निषेध जीवन ही है खुशियों का आधार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
तंबाकू के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैलियों और संगोष्ठियों के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर से जनजागरण रैली निकाली गई।
प्रभारी जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने रैली को रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने विभिन्न स्लोगनों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया। कटरा मनमोहन पार्क होते हुए रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई। मद्यनिषेध विभाग और ग्रामोत्थान जन सेवा संस्थान की ओर से सुभाष चौराहे से जागरूकता रैली निकाली गई। संस्था प्रमुख जीपी श्रीवास्तव ने तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में बताया। चाइल्ड लाइन के संयोजक विजय श्रीवास्तव ने रैली में उपस्थित महिलाओं और व्यक्तियों को चाइल्ड लाइन 1098 की जानकारी दी। लोगों को तंबाकू का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन, एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया और लायंस क्लब गंगा के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर सिविल लाइंस से सुभाष चौराहे तक रैली निकाली गई। रैली को सेनानायक अशोक कुमार पांडेय ने रवाना किया और लोगों को शपथ दिलाई कि प्रतिदिन एक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइड्स की ओर से रैली निकाली गई। डीआरएम संजय कुमार पंकज, एडीआरएम अनिल कुमार द्विवेदी, जिला आयुक्त आरपी त्रिपाठी, मनीषा गोयल और सचिव अवतार सिंह ने रैली को रवाना किया। रैली डीआरएम आफिस से होते हुए स्काउट्स हट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन में आयोजित गोष्ठी में तंबाकू उत्पादों पर ज्यादा से ज्यादा टैक्स लगाने की मांग की गई। वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू उत्पादों की पैकिंग को सादा रखने की सलाह दी है। क्योंकि आकर्षक पैकिंग लोगों को तंबाकू सेवन के लिए आकर्षित करती है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
वैज्ञानिक अध्ययनों में भी पाया गया है कि तंबाकू उत्पादों पर दस प्रतिशत ज्यादा टैक्स लगाने से इसकी खपत में कमी आई है। डॉ. आशीष टंडन और डॉ. एसएस कपूर ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। दुकानजी वेलफेयर द्वारा मां भारती विद्यामंदिर में हुई गोष्ठी में दुकानजी ने बच्चों में लग रही तंबाकू की लत के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। निर्मल हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी की ओर से चकनिरातुल मलिन बस्ती में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।