फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To go to Varanasi and Gorakhpur in Sawan, you will have to pay more for bus fare

Prayagraj : सावन में वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर जाने के लिए इतना बढ़ जाएगा किराया, रोडवेज ने तैयार किया प्लान

Thu, 11 Jul 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

इस बार सावन सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। प्रयागराज से रोजाना काफी संख्या में कांवड़िये जल भरकर वाराणसी के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे। इसकी वजह से जीटी रोड की एक लेन सावनभर कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।

विज्ञापन
To go to Varanasi and Gorakhpur in Sawan, you will have to pay more for bus fare
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावनभर शास्त्री पुल की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व होने से प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर जाने वाली बसें थरवई के रास्ते चलेंगी। इस वजह से प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 18 तो गोरखपुर की दूरी नौ किमी बढ़ जाएगी। इस दौरान वाराणसी 27 तो गोरखपुर जाने के लिए यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे।

विज्ञापन

इस बार सावन सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। प्रयागराज से रोजाना काफी संख्या में कांवड़िये जल भरकर वाराणसी के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे। इसकी वजह से जीटी रोड की एक लेन सावनभर कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। यात्रा शुरू होने के साथ ही यूपी रोडवेज की प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर जाने वाली बसों का रूट बदला जा रहा है। प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर रूट पर चलने वाली बसें बदले हुए मार्ग से चलेंगी। इन दोनों रूटों पर रोडवेज बसों का किराया और दूरी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

वाराणसी जाने वाली बसें सिविल लाइंस से फाफामऊ, थरवई, सहसों हाईवे से जीटी रोड हंडिया के रास्ते जाएंगी। वहीं, गोरखपुर रूट की बसें फाफामऊ से बादशाहपुर होते हुए गोरखपुर जाएगी। इस वजह से वाराणसी रूट की दूरी 18 किमी.बढ़ जाएगी और यात्रियों को 27 रुपये अतिरिक्त किराया चुकाने होंगे। गोरखपुर रूट की नौ किमी.दूरी बढ़ जाएगी। करीब 15 रुपये यात्रियों को अतिरिक्त चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर की भी दूरी नौ किमी बढ़ने से वहां का किराया 15 रुपये बढ़ जाएगा। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि अभी रूट डायवर्जन का पत्र नहीं आया है। जैसे ही पत्र आएगा, उसके अनुसार बसों का संचालन होगा और किलोमीटर के हिसाब से किराया बसों का बढ़ेगा।

31 दिनों तक शिवभक्तों के लिए आरक्षित रहेगी उत्तरी लेन 

21 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के मद्देनजर प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे की उत्तरी लेन 31 दिन तक कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। यह व्यवस्था 20 जुलाई की रात से 19 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed