फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tirupati Prasadam controversy: Ban on offering sweets from outside in the temples of Prayagraj

तिरुपति लड्डू विवाद : ललिता देवी मंदिर में बाहर से लड्डू-बर्फी लाकर चढ़ाने पर रोक, मंदिर पर चस्पा किया नोटिस

Sat, 28 Sep 2024 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 02:47 PM IST
सार

मंदिर के पिलर और मुख्य द्वार पर लगाए गए पोस्टर में बाहरी प्रसाद को न चढ़ाने का आग्रह भक्तों से किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी शिव मूरत मिश्रा और प्रबंधन से जुडे़ हरि मोहन वर्मा ने बताया कि शुद्धता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Tirupati Prasadam controversy: Ban on offering sweets from outside in the temples of Prayagraj
ललिता देवी मंदिर में देवी को सूखा मेवा चढ़ाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद संगमनगरी प्रयागराज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर में बाहरी प्रसाद के चढ़ावे पर रोक लगा दी गई है। मां ललिता देवी मंदिर में पोस्टर चस्पा करके भक्तों से आग्रह किया गया है कि नवरात्रि में वह सिर्फ मेवा, फल और फूल ही प्रसाद स्वरूप चढ़ाएं, बाहरी दुकान से खरीदे हुए प्रसाद को न चढ़ाया जाए।

विज्ञापन


मंदिर के पिलर और मुख्य द्वार पर लगाए गए पोस्टर में बाहरी प्रसाद को न चढ़ाने का आग्रह भक्तों से किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी शिव मूरत मिश्रा और प्रबंधन से जुडे़ हरि मोहन वर्मा ने बताया कि शुद्धता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंदिर आने वाले भक्तों से बाहरी प्रसाद न चढ़ाने का आग्रह किया गया है। मंदिर प्रबंधन के फैसले का असर भी दिखाई देने लगा है। यहां आने वाले भक्त मेवा, फल और फूल ही चढ़ाने के लिए आ रहें हैं।

विज्ञापन

Tirupati Prasadam controversy: Ban on offering sweets from outside in the temples of Prayagraj
मिठाई पेड़ा न चढ़ाने के लिए ललिता देवी मंदिर पर चस्पा किया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

मां ललिता देवी मंदिर शक्तिपीठ के तौर पर विख्यात है। नवरात्रि में यहां पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है। ऐसे में भक्तों की आस्था को ठेस न पहुंचें, इसका ख्याल भी मंदिर प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। तिरुपति मंदिर में प्रसाद के मिलावट के बाद मां ललिता देवी मंदिर में बाहरी प्रसाद लाने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed