फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tiles seller son dies in fire, circumstances suspicious

Pratapgarh : टाइल्स विक्रेता के बेटे की आग की चपेट में आने से मौत, हालात संदिग्ध

Fri, 16 Jan 2026 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 07:28 PM IST
सार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम में टाइल्स कारोबारी के बेटे नीरज चौरसिया (27) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार भोर में घटना देख परिजन बेसुध हो गए।

विज्ञापन
Tiles seller son dies in fire, circumstances suspicious
आग से झुलसकर मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम में टाइल्स कारोबारी के बेटे नीरज चौरसिया (27) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार भोर में घटना देख परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम निवासी उदय शंकर चौरसिया टाइल्स कारोबारी हैं। मौजूदा समय में उनके घर में पुताई का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात घर की दूसरी मंजिल पर उनका मझला बेटा नीरज सोने चला गया। शुक्रवार भोर में उसका बड़ा भाई धीरज उठा। घर के पीछे वाले हिस्से में आग देख शोर मचाया।

विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर परिजन संग आसपास के लोग दौड़ पड़े। ऊपर पहुंचने पर नीरज का शव संदिग्ध हालात में जला हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। परिजनों के अनुसार नीरज की काफी दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में उसने रेलिंग से पैर बांधकर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसका सुल्तानपुर में निजी चिकित्सकों द्वारा इलाज चल रहा था। मृतक का एक पांच वर्ष का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक नीरज ने खुद को आग लगाई है। लेकिन, अब सवाल उठता है कि अगर आग लगाई तो उसकी चीख किसी ने सुनी क्यों नहीं। वहीं, सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया कारोबारी के बेटे की मौत खुदकुशी मालूम पड़ रही है। सूचना पर विधिक कार्रवाई करते हुए घटना की छानबीन की जा रही है।

शादी की खुशियां गम में बदलीं

मृतक नीरज के छोटे भाई पंकज की फरवरी में शादी है। जिसकी तैयारी चल रही थी। घर की रंगाई-पुताई के साथ शादी की तैयारियां की जा रही थी। अचानक नीरज की मौत ने खुशियों को गम में बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed