फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tickets will be available for light and sound show in Azad Park from tomorrow, online booking will also be don

प्रयागराज : आजाद पार्क में लाइट एंड साउंड शो के लिए कल से लगेगा टिकट, ऑनलाइन भी होगी बुकिंग

Sat, 10 Jun 2023 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 03:04 PM IST
सार

प्रयागराज स्मार्ट सिटी की ओर से आजाद पार्क में लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया गया है। इसमें पानी की दीवार बनाकर लेजर के माध्यम से 30 मिनट के शो दिखाए जाते हैं। इसके अलावा लाइट एंड म्यूजिक शो का भी आयोजन होता है। पूरा आयोजन शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच होता है।

विज्ञापन
Tickets will be available for light and sound show in Azad Park from tomorrow, online booking will also be don
चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंद्रशेखर आजाद पार्क में लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए अब शुल्क देना होगा। यह शुल्क पार्क में प्रवेश के लिए लगने वाले टिकट से अलग होगा। टिकट की दर 30 और 50 रुपये रखी गई है। यह व्यवस्था 11 जून से लागू होने जा रही है। टिकट ऑनलाइन भी बुक कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज स्मार्ट सिटी की ओर से आजाद पार्क में लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया गया है। इसमें पानी की दीवार बनाकर लेजर के माध्यम से 30 मिनट के शो दिखाए जाते हैं। इसके अलावा लाइट एंड म्यूजिक शो का भी आयोजन होता है। पूरा आयोजन शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच होता है।

विज्ञापन

जनवरी में इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन अभी तक टिकट नहीं लग रहा था। प्रवेश शुल्क लेकर शो भी देख सकते थे, लेकिन इस पर आने वाले खर्च को देखते हुए लाइट एंड साउंड शो के लिए अलग से टिकट लिए जाने की कवायद काफी समय से की जा रही थी, जो अब लागू होने जा रही है। अफसरों का कहना है कि बिजली पर ही हर महीने एक लाख रुपये खर्च हो जाते हैं, इसलिए शुल्क लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सीढ़ियों पर बैठकर शो देखने के लिए 30 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, कुर्सियों पर बैठने का टिकट 50 रुपये का होगा। टिकट पार्क में प्रवेश के दौरान ही काउंटर से लेना होगा। इसके अलावा in.bookmyshow.com पर भी टिकट बुक किया जा सकेगा। शो स्थल को चारों तरफ से घेर दिया गया है। इसके अलावा ऊपर से भी ढक दिया गया है।

चंद्रशेखर आजाद को समर्पित होगा 11 जून का शो

हर रविवार को विशेष लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाएगा। इसके लिए महापुरुषों, स्थलों के अलावा अंग्रेजी नाटक पर आधारित शो भी तैयार किए गए हैं। इसी के तहत 11 जून का शो चंद्रशेखर आजाद को समर्पित होगा।

ढक दिया गया आयोजन स्थल

सिर्फ प्रवेश शुल्क लेकर आजाद पार्क में जाने वाले दूर से भी शो नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed