{"_id":"68ac2c46fd0d4d01a90a305c","slug":"throat-of-an-innocent-child-was-tightened-with-something-like-a-towel-or-scarf-revealed-in-the-post-mortem-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : गमछे-दुपट्टे जैसी चीज से कसा गया था मासूम का गला, पोस्टमार्टम में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : गमछे-दुपट्टे जैसी चीज से कसा गया था मासूम का गला, पोस्टमार्टम में खुलासा
Mon, 25 Aug 2025 02:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:56 PM IST
सार
नैनी की महेवा नई बस्ती में 12 वर्षीय शरद भारतीय की हत्या गमछे-दुपट्टे जैसी चीज से गला कसकर की गई थी। उसके गले में पड़े निशान से यह खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ है।
विज्ञापन
शरद भारतीय। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नैनी की महेवा नई बस्ती में 12 वर्षीय शरद भारतीय की हत्या गमछे-दुपट्टे जैसी चीज से गला कसकर की गई थी। उसके गले में पड़े निशान से यह खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ है। फिलहाल दूसरे दिन भी हत्यारों और हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रविवार को भी पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी रही। फिलहाल यही पता चला है कि दुकान से मेहंदी लेने के बाद वह अकेले ही घर की ओर गया। हालांकि घर न जाकर वह आगे की ओर जाता दिखा। इसके बाद वह बाग तक कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगाें से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका।
परिजनों से भी फिर पूछताछ की गई। सबसे बड़ी बात यह है कि आमतौर पर बच्चों पर हमले की घटनाओं में परिवार की रंजिश या फिर फिरौती ही वजह होती है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि एक-एक बिंदु पर गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना से जुड़े हर पहलू को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यह है मामला
पहली कक्षा में पढ़ने वाला शरद शुक्रवार शाम सात बजे मां के लिए दुकान से मेहंदी लेने के लिए घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। शनिवार सुबह घर से 150 मीटर दूर बाग में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने टाइल्स मिस्त्री पिता मोहनलाल की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले परिवार से की पूछताछ
मासूम की मौत के मामले में फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश के एक मामले को लेकर भी जांच आगे बढ़ाने में जुटी है। इससे संबंधित मोहल्ले के ही एक परिवार के सदस्यों को थाने लाकर रविवार को पूछताछ भी की गई। इससे पहले नैनी पुलिस मासूम के घर पहुंची और परिवार वालों का बयान लिया। शाम को उन्हें एग्रीकल्चर चौकी बुलाया गया। यहां उसके माता-पिता, ताऊ व परिवार के अन्य सदस्यों का पुलिस ने बयान दर्ज किया। दरअसल परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस परिवार से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। मृतक के ताऊ के बेटे अभिराज ने मई में खरकौनी स्थित अपने ननिहाल में फांसी लगा ली थी। घटना की वजह मोहल्ले के ही एक परिवार से युवती को लेकर हुआ विवाद था। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच में जुटी है।