फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three youths returning from idol immersion collide with DCM, one dead

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे तीन युवक, डीसीएम से टकराए, एक की मौत

Thu, 10 Oct 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three youths returning from idol immersion collide with DCM, one dead
Three youths returning from idol immersion collide with DCM, one dead - फोटो : CITY DESK
विसर्जन से लौट रहे तीन युवक
विज्ञापन

डीसीएम से टकराए, एक की मौत
0 मेडिकल चौराहा के पास हादसा, लाल बत्ती पर वाहन में पीछे से टकराए बाइक सवार
प्रयागराज। दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक मंगलवार की दोपहर आगे चल रही डीसीएम से टकरा गए। मेडिकल चौराहे पर लाल बत्ती होने से डीसीएम चालक ने ब्रेक मारी थी। पीछे से आ रही बाइक इतनी तेज थी कि युवक संभल नहीं पाए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गाड़ी चला रहे शम्मी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई थी।

सुलेमसराय धूमनगंज का रहने वाला शम्मी (22) प्लंबर था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों आनंद और सोनू निवासी गढ़ीकला के साथ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए गया था। दोपहर में सभी लौट रहे थे। जिस डीसीएम से मूर्ति ले जाई गई थी, उसमें तमाम लोग बैठे थे। शम्मी डीसीएम के पीछे-पीछे जयकारा लगाते हुआ चल रहा था। मेडिकल चौराहा के पास लाल बत्ती जलने पर डीसीएम चालक ने अचानक तेजी से ब्रेक मार दी। पीछे से आ रहा शम्मी बाइक संभाल नहीं पाया और तेज रफ्तार से डीसीएम से टकरा गया। उसके साथ सोनू और आनंद भी बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां शम्मी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed