फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three-storey house of mafia Dilip Mishra got grounded on the second day

दूसरे दिन जमींदोज हुआ माफिया दिलीप मिश्रा का तीन मंजिला मकान

Tue, 24 Nov 2020 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Three-storey house of mafia Dilip Mishra got grounded on the second day
prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj

औद्योगिक क्षेत्र के सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं माफिया दिलीप मिश्रा के तीन मंजिले मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मंगलवार को भी देर शाम तक जारी रही। दूसरी तरफ सोमवार को मौके पर विरोध करने को लेकर लाइसेंसी पिस्टल संग गिरफ्तार नवनील मिश्रा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

Three-storey house of mafia Dilip Mishra got grounded on the second day
prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj

प्रदेश के कबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 में हुए रिमोट बम से जानलेवा हमले के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका  दिलीप मिश्रा औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला गांव का निवासी है। उस पर हत्या, जानलेवा हमले, रंगदारी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अपराधियों को शरण देने समेत चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three-storey house of mafia Dilip Mishra got grounded on the second day
prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj

फतेहगढ़ जेल में बंद दिलीप मिश्रा की 12 अचल संपत्तियों को जिला प्रशासन ने गत 10 और 11 सितंबर को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया था। उसी के तहत औद्योगिक क्षेत्र के सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने मिर्जापुर राजमार्ग पर करीब 350 वर्ग गज में बने तीन मंजिला मकान का ध्वस्तीकरण प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से 23 नवंबर को शुरू कराया गया था। सोमवार को ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। इसलिए मंगलवार को दोपहर एक बजे से चार जेसीबी मशीनों को लगाकर फिर से ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कराया गया और शाम को सात बजे के करीब पूरा मकान जमींदोज कर दिया गया।

विज्ञापन

Three-storey house of mafia Dilip Mishra got grounded on the second day
prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj
दूसरी तरफ सोमवार को मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण का विरोध जताने वाले दिलीप मिश्रा के दूर के रिश्तेदार नवनील चंद्र मिश्रा पुत्र महेश नारायण मिश्रा निवासी चकपूरे मिया खुर्द, औद्योगिक क्षेत्र को पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस एक मैगजीन व शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया था। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि नवनील के खिलाफ धारा 26 (1) /30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed