{"_id":"68121e4ffeee2ea8e001e332","slug":"three-prisoners-were-shifted-from-the-district-jail-to-other-jails-jail-shift-was-done-on-the-orders-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: अतीक अहमद गैंग के तीन सदस्यों की बदली गई जेल, अलीगढ़-बागपत और आगरा में किए गए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: अतीक अहमद गैंग के तीन सदस्यों की बदली गई जेल, अलीगढ़-बागपत और आगरा में किए गए शिफ्ट
Wed, 30 Apr 2025 06:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:27 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद गैंग के तीन सदस्यों को नैनी जेल से प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। विधायक पूजा पाल ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से मांग की थी। इनसे अपनी जान का खतरा बताया था।
विज्ञापन
नैनी सेंट्रल जेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता कैदी और माफिया अतीक अहमद के गैंग के सदस्यों की जेल बदल दी गई है। यह तीनों नैनी जिला जेल में बंद थे। शासन के निर्देश पर तीनों को प्रदेश की विभिन्न जेलों में शिफ्ट किया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी आबिद पुत्र बच्चा मुंशी उर्फ अनवारुल हक को बागपत जेल, जावेद उर्फ जाबिर पुत्र बचऊ को अलीगढ़ जेल और गुलहसन पुत्र मुख्तार को आगरा जेल में शिफ्ट किया गया है। मंगलवार देर रात शासन द्वारा तीनों बंदियों की जेल बदलने का आदेश आया था।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों बंदियों को उनके नई जेलों में भेज दिया। दूसरी जेल में शिफ्ट कराए गए बंदी राजू पाल हत्याकांड से जुड़े हुए और माफिया अतीक अहमद गैंग के सदस्य हैं। चायल विधायक पूजा पाल ने भी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तीनों कैदियों का जेल बदलने की मांग की थी। पत्र में लिखा था कि यह लोग नैनी जेल से अनैतिक व्यापार, प्लाटिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों का संचालन करते हुए अतीक गैंग को चला रहे हैं। विधायक ने इनसे जान का खतरा भी बताया था।
विज्ञापन