{"_id":"69aa8e7de92e665eb3077b21","slug":"three-people-were-shot-in-aerial-firing-one-is-in-critical-condition-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हवाई फायरिंग में तीन को लगी गोली, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हवाई फायरिंग में तीन को लगी गोली, एक की हालत गंभीर
Fri, 06 Mar 2026 01:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:51 PM IST
सार
कर्नलगंज के कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नलगंज के कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मोहल्ले में पूरे दिन अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
कर्नलगंज के कटरा मोहल्ले के स्थानीय लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे लोग होली मना रहे थे। इसी दौरान अचानक एक युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रास्ते में खड़े शिवम, ईशू यादव और आनंद कुमार निवासी कटरा को गोली लग गई। शिवम यादव के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ईशू यादव और आनंद यादव मामूली रूप से घायल हो गए। शिवम को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि शिवम गंभीर रूप से घायल है। मामूली रूप से घायल ईशू यादव और आनंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामले में आरोपी युवक की शिनाख्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन