फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three people injured after being crushed by a four-wheeler for protesting against assault

Prayagraj : मारपीट का विरोध करने पर चार पहिया वाहन से कुचला, तीन घायल, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

Sun, 28 Dec 2025 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 02:44 PM IST
सार

यमुनापार इलाके में औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में मारपीट का विरोध करने पर लोगों को चार पहिया वाहन से कुचलने का मामला सामने आया है। वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एसआरएन  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three people injured after being crushed by a four-wheeler for protesting against assault
घटना के बाद थाने का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुनापार इलाके में औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में मारपीट का विरोध करने पर लोगों को चार पहिया वाहन से कुचलने का मामला सामने आया है। वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एसआरएन  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अमित कुमार शनिवार की रात घर के समीप एक किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे अपने पास बुलाया। वह सामान खरीद रहा था, इसलिए उसे मौके पर जाने में देर हो गई, जिससे वह गुस्सा हो गया और उसने अमित की पिटाई कर दी। अमित ने घर पहुंचकर यह बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन


परिवार के लोग जब आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोपी उसी समय पहुंच गया और उसने चार पहिया वाहन से सभी को कुचल दिया। वारदात में अमित कुमार, शिव लोचन और  कौंधियारा थाना क्षेत्र के चितौरा निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोग थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की लिखापढ़ी नहीं की गई। उन्हें टरका दिया गया। जिससे आक्रोश और बढ़ गया और लोगों ने थाने का घेराव किया। घटना में घायल लोगों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed