{"_id":"5d88ffd58ebc3e93c633853c","slug":"three-people-hanged-including-lekhpal-s-husband-allahabad-news-ald255711543","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के पति समेत फांसी पर लटके मिले तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के पति समेत फांसी पर लटके मिले तीन लोग
विज्ञापन
Three people hanged, including Lekhpal's husband
फांसी पर लटका मिला लेखपाल का पति
राजापुर में वारदात, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
कमरे से मिलीं शराब की बोतल, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राजापुर में रहने वाली महिला लेखपाल का पति रजत आर्या(28) सोमवार को फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर घरवाले उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
रजत पुत्र बृजलाल राजापुर पुलिस चौकी के सामने स्थित घर में परिवार संग रहता था। पत्नी रीना लेखपाल है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया कि सोमवार को रीना कहीं गई थी। दोपहर में रजत बाजार की ओर गया और फिर घर आकर सीधे अपने पहली मंजिल स्थित कमरे में चला गया। बहुत देर तक वह नीचे नहीं आया। शाम छह बजे के करीब घरवाले ऊपर गए तो रजत को फांसी पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। जानकारी पर आसपास के लोग भी जुट गए और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी सांसेें थम चुकी थीं। जिसके बाद परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कमरे में शव मिला वहां शराब की बोतल पड़ी हुई थी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
अतरसुइया में युवती ने लगाई फांसी
प्रयागराज। उधर अतरसुइया व दारागंज में हुई अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को युवती व छात्र ने जान दे दी। अतरसुइया के बैदनटोला में दबिस्ता बानो(19) पुत्री अमीरूद्दीन अपनी बुआ शमा बानो पत्नी शाहिद अली के घर फांसी पर लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही वह यहां आई थी। सोमवार शाम चार बजे के करीब घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे तभी तीसरी मंजिल पर जाकर उसने फांसी लगा ली। सूचना पर मऊआइमा से उसका भाई दानिश भी आ गया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। घरवाले भी कुछ बता नहीं सके। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज। उधर दारागंज में कच्ची सड़क पर श्यामनगर कॉलोनी में रहने वाले छात्र केशव तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से देवरिया का रहने वाले केशव के पिता संतोष तिवारी स्कूल संचालक हैं। पुलिस के मुताबिक, केशव कॉलोनी निवासी विश्राम पटेल के घर पर किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। उसका रूम पार्टनर धनंजय शर्मा रविवार को परीक्षा देने लखनऊ गया था। जिसे खुद ट्रेन पर बैठाकर केशव रात 11 बजे वापस आया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। सोमवार दोपहर तक वह बाहर नहीं आया तो अगल बगल रहने वाले छात्रों की सूचना पर पहले मकान मालिक व फिर पुलिस पहुंची। किसी तरह भीतर झांककर देखने पर केशव फांसी पर लटका दिखा। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने उनके आने के बाद ही कमरा खोले जाने की बात कही है जिस पर उनका इंतजार किया जा रहा है।