फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three nominated in Congress leader Akram murder case, cremated under tight security

कांग्रेस नेता अकरम हत्याकांड में तीन नामजद, कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार 

Thu, 01 Apr 2021 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three nominated in Congress leader Akram murder case, cremated under tight security
prayagraj news : कांग्रेस नेता अकरम की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : prayagraj

झूंसी के कनिहार गांव में मंगलवार की रात यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी मो. अकरम की हत्या में उसके मामा मो. रईस उर्फ पिंटू, ममेरे भाई अयान और करिया बिंद को नामजद किया गया है। इसके अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। क्राइम ब्रांच भी आरोपियों की तलाश में लगी है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा में अकरम के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। 

विज्ञापन

Three nominated in Congress leader Akram murder case, cremated under tight security
prayagraj news : कांग्रेस नेता अकरम की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : prayagraj

कनिहार गांव निवासी मो. अकरम फूलपुर लोकसभा क्षेत्र इकाई का उपाध्यक्ष था। मंगलवार की रात वह अपने भाई गुलजार के साथ कहीं गया था। रात में करीब 11 बजे घर वापस लौटते समय मस्जिद के पास हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अकरम की हत्या कर दी। गुलजार ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई। एफआईआर के मुताबिक उसके मामा मो. रईस का अकरम से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रईस ने उसके ऊपर पहले भी हमला कराया था। रात में रईस, उसका बेटा अयान और करिया बिंद व चार अन्य अज्ञात लोगों ने घेरकर अकरम को मार दिया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी फरार हो गए थे।

मौके पर पहुंचे डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई हैं। दो टीमों को बाहर भी भेजा गया है। रईस के कई करीबी रिश्तेदारों को भी पकड़कर पूछताछ हो रही है। संभावित ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान फोर्स तैनात रही। अकरम के घर पर भी दिन भर फोर्स तैनात रही। पुलिस ने रईस के पक्ष से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। इसे लेकर भी थाने पर लोग आक्रोशित होकर पहुंच गए थे। उनका कहना था कि गलत लोगों को उठाया गया। पुलिस ने जब ताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है। तब ग्रामीण शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three nominated in Congress leader Akram murder case, cremated under tight security
prayagraj news : कांग्रेस नेता अकरम की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : prayagraj
सोशल मीडिया पर लगातार लगाता रहा गुहार 
यूथ कांग्रेस के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अकरम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था। करीब डेढ़ महीने पहले उसपर अयान और करिया ने जानलेवा हमला किया था। बाद में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा हटा ली थी। अकरम ने सोशल मीडिया पर पुलिस की शिकायत करते हुए पोस्ट डाली थी। पोस्ट पर जिले में बहुत प्रतिक्रिया हुई थी। 

हत्यारोपी ने लाइसेंसी बंदूक जमा की थी थाने में 
प्रयागराज। हत्यारोपी मो. रईस के पास लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने उसकी बंदूक थाने में जमा करा ली थी। उसकी बंदूक थाने पर ही जमा है। 

आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। क्राइम ब्रांच भी तलाश में लगी हैं। पता चला है कि अकरम के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज थे। धवल जायसवाल, एसपी गंगापार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed