{"_id":"5dd988d38ebc3e54bc047d96","slug":"three-named-in-married-woman-s-death-husband-in-custody-allahabad-news-ald2610045125","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत में तीन नामजद, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत में तीन नामजद, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रयागराज। अलोपीबाग में रहने वाली अनुपमा शुक्ला (32) की मौत के मामले में पति व जेठ-जेठानी पर दहेज हत्या का केस दर्र्ज हुआ है। पिता की तहरीर पर दारागंज पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
मूल रूप से शमसाबाद कौशाम्बी निवासी अनुपमा एक दिन पहले अलोपीबाग स्थित ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। दिल्ली में रहने वाले माता-पिता व बहनें शनिवार भोर में शहर पहुंचे। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। उधर मृतका के पिता बृहस्पतिदेव त्रिपाठी ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया गया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी बेटी को पति प्रवीण, जेठ नवीन व जेठानी मोनिशा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उनका कोई बेटा नहीं था, ऐसे में आरोपी दिल्ली स्थित उनका मकान भी कब्जाना चाहते थे। आरोप लगाया कि बेटी को बेरहमी से पीटा जाता था, साथ ही मायकेवालों से बात भी नहीं करने दी जाती थी। इसी के चलते एक बार वह उसे अपने साथ ले आए लेकिन फिर आरोपी यह कहकर उसे ले गए कि अब कोई बात नहीं होगी। शुक्रवार को बात होने पर जेठ नवीन ने बताया कि अनुपमा गिरकर बेहोश हो गई है। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसके गले व माथे पर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया। दारागंज एसओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
फांसी लगाने से हुई थी मौत
इससे पहले दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की वजह से मौत की बात सामने आई है। माथे पर एक चोट का निशान है। उधर शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।