फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Three more FIRs against CMD of Shine City and his brother, case registered on the orders of the court

प्रयागराज : शाइन सिटी के सीएमडी और उसके भाई के खिलाफ तीन और एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Fri, 09 Jun 2023 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

अल्लापुर के रहने वाले नरेंद्र शर्मा को 2016 में किसी के माध्यम से शाइन सिटी के बारे में बारे में पता चला था। उन्होंने एक सेमिनार में इसकी विभिन्न योजनाओं के बारे में सुना और सीएमडी राशिद नसीम और आसिफ नसीम से मुलाकात की।

विज्ञापन
: Three more FIRs against CMD of Shine City and his brother, case registered on the orders of the court
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों भाइयों ने तीन लोगों से लगभग 60 लाख रुपये ठग लिए थे। भुक्तभोगी एफआईआर दर्ज कराने के लिए परेशान थे। अंत में वे कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर छह जून को तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


अल्लापुर के रहने वाले नरेंद्र शर्मा को 2016 में किसी के माध्यम से शाइन सिटी के बारे में बारे में पता चला था। उन्होंने एक सेमिनार में इसकी विभिन्न योजनाओं के बारे में सुना और सीएमडी राशिद नसीम और आसिफ नसीम से मुलाकात की। दोनों ने नरेंद्र शर्मा को अपनी बातों में इस कदर फंसाया कि उन्होंने कंपनी की विभिन्न योजनाओं में अपने और अपनी पत्नी के नाम पर करीब 29 लाख 30 हजार रुपये लगा दिए। उन्हें न तो जमीन मिली न ही अन्य योजनाओं का लाभ। कंपनी भाग निकली।
विज्ञापन


चक दोंदी नैनी की रहने वाली माया की भी यही कहानी है। उन्होंने भी शाइन सिटी कंपनी के सेमिनार में तमाम स्कीमों के बारे में सुना था। लालच में आकर उन्होंने खुद तो रुपये लगाए ही, अपने भाई के भी लाखों रुपये भी इन्वेस्ट करा दिए। माया और उनके परिवार वालों ने तकरीबन 18 लाख 54 हजार रुपये कंपनी में लगाए थे। उन्हें एक रुपये भी वापस नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. मतीन सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले हैं। वह भी 2018 में किसी के कहने पर सिविल लाइंस के एक होटल में हो रहे कंपनी के सेमिनार में पहुंचे थे। मतीन को लगा कि बड़ी कंपनी है। उन्होंने शाइन सिटी के सीएमडी और एमडी से मिलकर कंपनी की विभिन्न योजनाओं में करीब 11 लाख 75 हजार रुपये लगा दिए। पैसे लगाने के कुछ समय बाद ही उन्होंने सुना की कंपनी भाग निकली है।



तीनों भुक्तभोगियों ने अदालत के माध्यम से सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राशिद नसीम निवेशकों के अरबों रुपये लेकर दुबई भाग निकला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed