Prayagraj : अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्य अवैध शस्त्र की तस्करी में गिरफ्तार, दस पिस्टल बरामद
यमुनानगर पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि नैनी पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। तस्करों की सूचना पर टीम ने गंगा कछार थाना क्षेत्र नैनी में घेराव कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनी पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह बिहार, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से कम दामों पर अवैध शस्त्र को खरीदकर महंगे दामों पर बेचा करता था। पकड़े गए अभियुक्त हंडिया बड़ाैत के आरा निवासी शिवम पांडेय (18), मेजा के रहने वाले रामप्रसाद पांडेय (22) और मांडा क्षेत्र के डिघिया निवासी वशी मोहम्मद (23) हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दस पिस्टल, 6 कारतूस व 2 बाइक बरामद किया है।
यमुनानगर पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि नैनी पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। तस्करों की सूचना पर टीम ने गंगा कछार थाना क्षेत्र नैनी में घेराव कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी शिवम पांडेय ने बताया कि अवैध पिस्टल की मांग पर वह उसे बिहार, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से खरीदकर लाता था। इसमें प्वाइंट 32 बाेर की पिस्टलें भी शामिल रहती है। जिसे वह लगभग 22 हजार रुपये तक खरीदता था और आगे इन पिस्टल को महंगे दामों पर बेंच देता था। शिवम से रामप्रसाद और वशी मोहम्मद पिस्टल को खरीदकर आगे और भी महंगे दामों पर बेच दिया करते थे।
जानकार को देखकर इस धंधे में आया
पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि वह हंडिया के एक स्कूल से पढ़ाई कर रहा है। वह बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दे चुका है। बताया कि उसके एक परिचित भी ऐसा काम करते थे। जिसे देखकर वह भी इस काम में लग गया। वहीं, पुलिस को शक है कि इस गैंग में शिवम सिर्फ बिचाैलिया का काम करता है गैंग में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
उड़ीसा, म.प्र. तक फैला कारोबार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का कारोबार उड़ीसा, मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। अवैध पिस्टल खरीदने के बाद इसे 25 से 30 हजार रुपये तक आगे बेच दिया करते हैं। आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार अवैध शस्त्र की तस्करी की है। वहीं, पुलिस अब इन पिस्टल को जब्त करने में लगी है।