फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three lakh cusecs of water released from Hathini Kund again in Yamuna, increased water pressure in Ganga-Yamu

प्रयागराज : हथिनी कुंड से फिर यमुना में छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी, गंगा-यमुना में बढ़ा जल दबाव

Fri, 14 Jul 2023 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से गंगा-यमुना में जस दबाब बढ़ गया है। हथिनी कुंड से पिछले चार दिनों से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना में जल्द ही प्रवाह बढ़ने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Three lakh cusecs of water released from Hathini Kund again in Yamuna, increased water pressure in Ganga-Yamu
यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना में बृहस्पतिवार को जल दबाव और बढ़ गया। हथिनी कुंड से यमुना में तीन लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ दिया गया। पहाड़ी इलाकों के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार बारिश हो रही है। इससे यमुना की सहायक नदियों केन, बेतवा और चंबल में भी उफान आने की आशंका है। ऐसा हुआ तो निचले स्तरों में दिक्कतें पैदा हो जाएंगी।

विज्ञापन


लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से गंगा-यमुना में जस दबाब बढ़ गया है। हथिनी कुंड से पिछले चार दिनों से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना में जल्द ही प्रवाह बढ़ने की बात कही जा रही है। फिलहाल जिले में स्थापित बाढ़ चौकियों और आपदा राहत टीमों को सक्रिय किया जाने लगा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल गंगा और यमुना में एक-एस सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.77 मीटर और छतनाग में 74.34 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 74.78 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे निचले इलाकों में चिंता पैदा हो गई है। उधर, श्मशान घाटों पर निगरानी बढ़ी दी गई है। फाफामऊ श्मशान घाट पर कटान शुरू हो गई है। नगर निगम के क्रमचारियों को हिदायत दी गई है कि एक भी शव रेत से निकलकर गंगा में बहने न पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed