फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three kilowatt connection, electricity bill came to Rs 6500

Prayagraj News: तीन किलोवाट का कनेक्शन, 6500 रुपये आया बिजली का बिल

Sat, 19 Jul 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 19 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three kilowatt connection, electricity bill came to Rs 6500
जॉर्जटाउन में लगे मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में शिकायत सुनते बिजली विभाग के अधिकारी। बिजली
प्रयागराज।
विज्ञापन

साहब! मेरे घर में तीन किलोवाट का बिजली कनेक्शन है लेकिन इस बार 6500 रुपये का बिल आया है। जबकि, हर बार 3500 रुपये के आसपास बिल आता था। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन अफसर सुनने को तैयार नहीं है। झूंसी की रहने वाली सूरज देवी ने यह गुहार मेगा विद्युत बिल समाधान के शिविर में लगाई है।
बिजली उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मेगा विद्युत बिल समाधान का तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के दूसरे दिन उपभोक्तओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कुल 643 शिकायतें आईं जिसमें 201 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें शहर के सात डिवीजन में 89, गंगापार में 260 व यमुनापार में 294 शिकायतें रही।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार ने बताया कि रामबाग में 24 में से 16, टैगोर टाउन में 23 में 19, कल्याणी देवी डिवीजन में चार में चार, करैलाबाग में तीन में तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। नैनी में 15 में पांच, बमरौली में 19 और म्योहाल में 24 शिकायतों में पांच का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनापार के मेजा और मेजा रोड समेत कई जगहों पर शिविर लगाया गया। अधीक्षण अभियंता लोकेश चंद्र ने बताया कि 294 शिकायतों में 63 का निस्तारण हुआ है। गंगापार के अधीक्षण अभियंता गंगापार सौरभ गौतम ने बताया कि 260 शिकायतों में 86 निस्तारित हुईं। बता दें कि शनिवार को भी शिविर का अंतिम दिन रहेगा

केस-एक

जेल रोड के रहने वाले इशरार अहमद ने शिकायत में बताया कि उनके यहां लगे मीटर से रीडिंग गलत कर ली गई है। इससे बिल अधिक आ गया है। इसे लेकर कई जगह चक्कर काटा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

केस-दो

दाउद नगर के रविंद्र कुमार शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनके मकान में बिजली का अस्थायी कनेक्शन है। उसे स्थायी करने के लिए इससे पहले भी कई बार गुहार लगा चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

केस-तीन

नैनी के तारकेश्वर तिवारी ने बताया कि उनके यहां बिजली बिल तो आता है लेकिन मोबाइल पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए उनका मोबाइल नंबर बिजली बिल के साथ जोड़ दिया जाए। ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो।



केस-चार
नैनी निवासी विमला देवी ने बताया कि उनके मकान में अस्थायी बिजली कनेक्शन है। इसे स्थायी करने के लिए पिछले कई दिनों से परेशान हूं। इसी की शिकायत देने शिविर में आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed