फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : फाफामऊ गंगा पुल पर भीषण हादसा, वाहन से टक्कर के बाद ट्रक पुल से नीेचे गिरा, तीन की मौत

Fri, 31 Mar 2023 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 10:41 PM IST
सार

फाफामऊ में गंगा पर स्थित चंद्रशेखर आजाद सेतु पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दो ट्रकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें मिनी ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे रेत पर गिर गया और गिट्टी लदा दूसरा ट्रक रेलिंग में फंसकर लटक गया। नीचे गिरने वाले मिनी ट्रक के चालक एवं परिचालक की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे।

विज्ञापन
Three killed, three injured as truck collides with truck at Phaphamau Ganga bridge
Prayagraj News : हादसे के बाद फाफामऊ पुल पर लटका ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

फाफामऊ में गंगा पर स्थित चंद्रशेखर आजाद सेतु पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दो ट्रकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें मिनी ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे रेत पर गिर गया और गिट्टी लदा दूसरा ट्रक रेलिंग में फंसकर लटक गया। नीचे गिरने वाले मिनी ट्रक के चालक एवं परिचालक की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे।

मिनी ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। घटना के बाद जाम लग गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
 
Three killed, three injured as truck collides with truck at Phaphamau Ganga bridge
Prayagraj News : हादसे के बाद फाफामऊ गंगा पुल पर लगा जाम। - फोटो : सुशांत शुक्ला
प्रयागराज की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक पुल पर सामने से आ रहे मिनी ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गंगा कछार पर गिर गया। इस पर सवार जनपद लखनऊ के नगराम थाने के अमबा गांव के चालक हिमांशु साहू (23) एवं उसका सगा भाई परिचालक अंशू साहू (20) पुत्रगण अनिल कुमार साहू की मौत हो गई। इसी बीच प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव का बजरंग बहादुर सिंह पुत्र सतीश बहादुर सिंह मिनी ट्रक की चपेट में आ गया। इससे पुल पर कुचलकर बजरंग बहादुर की मौत हो गई और उसकी बाइक नीचे चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
Three killed, three injured as truck collides with truck at Phaphamau Ganga bridge
Prayagraj News : हादसे के बाद फाफामऊ गंगा पुल से नीचे गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर फंसे ट्रक को निकालने का प्रयास किया। गिट्टी लदी होने के कारण उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग तीन घंटे तक पुलिस ने पूरी तरह से आवागमन बंद करा दिया। दोपहर एक बजे के बाद आवागमन सामान्य हो पाया। इस दौरान प्रयागराज जाने वाले वाहनों को सहसों होकर शहर भेजा गया। राहगीरों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। कई राहगीर जाम देखकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three killed, three injured as truck collides with truck at Phaphamau Ganga bridge
Prayagraj News : फाफामऊ में पुल पर हुए सड़क हादसे में मृतक हिमांशु, अंशू और बजरंग बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

बाइक सवार बजरंग बहादुर की मिनी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह नवाबगंज इलाके का रहने वाला था। वह किसी काम से प्रयागराज आ रहा था। हादसे के बाद असंतुलित हुई मिनी ट्रक की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Three killed, three injured as truck collides with truck at Phaphamau Ganga bridge
Prayagraj News : फाफामऊ में गंगा पुल पर हुआ भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सुबह का समय होने के कारण पुल पर भीड़ भी काफी कम थी। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed