फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three killed, including military engineer in road accident, accident occurred in Satna, Madhya Pradesh

सड़क हादसे में सैन्य इंजीनियर समेत तीन की मौत, मध्य प्रदेश के सतना में हुआ हादसा

Sat, 13 Feb 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three killed, including military engineer in road accident, accident occurred in Satna, Madhya Pradesh
prayagraj news : हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : prayagraj

मध्य प्रदेश के सतना में हुए भीषण सड़क हादसे में बम्हरौली निवासी सैन्य इंजीनियर प्रवीण मिश्रा (35) समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों में उनके माता-पिता भी शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही जबकि सैन्य इंजीनियर की शहर में कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित गुढ़ केर हने वाले अरुण मिश्रा (66) सेना से रिटायर हुए थे। वह धूमनगंज के बम्हरौली में परिवार समेत रहते थे। उनका बेटा प्रवीण सेना में इंजीनियर था जो पिछले दिनों छुट्टियां मनाने घर आया था। पिछले साल 20 मार्च को ही उसकी शादी कोमल से हुई थी। कुछ दिनों पहले ही पूरा परिवार पैतृक निवास रीवा गया था। जहां से तीन दिन पहले सभी कार से मैहर देवी का दर्शन करने गए थे। शाम को पूरा परिवार रीवा लौट रहा था, तभी सतना में रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन

Three killed, including military engineer in road accident, accident occurred in Satna, Madhya Pradesh
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
सतना-रीवा हाईवे पर टाटा एजेंसी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इसमें अरुण व उनकी पत्नी सुधा (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण व कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह कार से बाहर निकालकर उन्हें रीवा केसंजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होेता देख रिश्तेदारों ने दोनों को शहर लाकर कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार भोर में इलाज के दौरान प्रवीण की भी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची कैंट पु़लिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम केबाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
 

साल भर में खुशियों को लगी नजर

सैन्य इंजीनियर प्रवीण केपरिवार की खुशियों को मानो किसी की नजर लग गई। पिछले साल मार्च में ही उनकी शादी हुई थी। जिसे बाद माता-पिता भी बेहद खुश थे। प्रवीण केछुट्टी पर आने केबाद सभी खुशी-खुशी रीवा और फिर वहां से मैहर दर्शन केलिए गए थे। लेकिन रास्ते में मौत ने झपट्टा मारकर तीन जिंदगियां निगल लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed