{"_id":"69c6eb828d60bd7c8d056ccd","slug":"three-injured-in-house-attack-fir-registered-allahabad-news-c-417-1-nan1012-4742-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर में घुसकर हमला तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर में घुसकर हमला तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 28 Mar 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोग एक राय होकर घर में घुसकर लाठी-डंडा व लोहे की राॅड से हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद अन्य अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम तेजपुर निवासी शोभलाल पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के कारण विपक्षी एक राय होकर लाठी-डंडा व लोहे की राॅड लेकर घर में घुसकर उसे और उसके पुत्र राज कुमार, पत्नी निर्मला देवी को मार-पीटकर लहुलुहान कर दिए। शोभ लाल का आरोप है कि जब उसने डायल 112 नंबर पर फोन किया तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सारे विपक्षी भाग गए। शोभलाल ने मऊआइमा थाना में तेजपुर गांव के मोहल्ला लोहरमैडया निवासी कमलेश कुमार, विमलेश कुमार, विशाल कुमार तथा अन्य अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।