फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three ILR machines called for possessing the corona vaccine

कोरोना वैक्सीन रखने के लिए मंगाए गईं तीन आईएलआर मशीनें

Tue, 15 Dec 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three ILR machines called for possessing the corona vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना वैक्सीन के आने का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। विभाग ने कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए तीन आईएलआर मशीनें मंगाईं हैं। इस बेली में बनाए जा रहे नए स्टोर में इंस्टाल की जाएंगी। इन मशीनों में कोरोेना वैक्सीन सुरक्षित तरीके से रखी जाएंगी। जिससे कि उनका कोल्ड चैन बना रहे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित श्रीवास्तव ने वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए बेली अस्पताल में स्टोर बन रहा है। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। इस स्टोर को दो डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखा जाएगा। जिससे कि वैकसीन सुरक्षित रहे और उसकी कोल्ड चैन न टूटे। उन्होंने बताया कि इसके लिए उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अफसरों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। सोमवार को पहला दिन था। मंगलवार को भी ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। जिससे की वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से रखने और उसे लगाने में किसी तरह की दिक्कत व गलती न हो। 

विज्ञापन

Three ILR machines called for possessing the corona vaccine
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : social media

पहले चरण में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

कोराना का टीका पहले चरण में सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सालय कर्मियों को लगाया जाएगा। इसमें डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने कहा कि टीकाकरण के लिए जिले के 1235 चिकित्सकीय संस्थानों से स्वास्थ्य कर्मियों की सूची मांगी गई है। 800 चिकित्सकीय संस्थानों ने अपने स्वास्थ्य कर्मियों का ब्यौरा भेज दिया है। जबकि बाकी संस्थानों का ब्यौरा मिलना बाकी है। इन चिकित्सकीय संस्थानों में करीब 30 हजार स्वास्थ्य कर्मी काम कर रहे हैं। उन्हें ही पहले यह टीका लगाया जाएगा। दूसरे नंबर पर फ्रंट लाइन वर्कस जैसे- आशा, आंगनबाड़ी, पुलिस, प्रशासन के अफसर, तीसरे चरण में 50 साल के अधिक उम्र के लोगों को और चौथे चरण में 50 साल के नीचे की उम्र वालों को उन लोगाें का लगाया जाएगा जो किसी न किसी बीमारी की चपेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed