फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three got married, 83 couples took the seven vows

Prayagraj News: तीन का हुआ निकाह, 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Mon, 23 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 23 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three got married, 83 couples took the seven vows
मेजा कस्बे में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की रस्म पूरा करते जोड़े। संव
कस्बे में रविवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह में मेजा, मांडा, उरुवा और सहसों विकासखंड के 83 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें से मेजा विकासखंड के तीन जोड़े मुस्लिम थे। जिनका मौलवी ने निकाह कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 95 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था लेकिन 83 जोड़े ही आ सके। मुख्य अतिथि मेजा ब्लॉक के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र और उरुवा के प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम ने मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना में बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण सुशांतु पांडेय ने बताया कि मेजा विकासखंड के 49, उरुवा के सात, मांडा के 26 और सहसों विकासखंड के एक जोड़ों की शादी कराई गई। संचालन गड़ेवरा के प्रधान अनिल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मेजा अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी मांडा, मनोज उपाध्याय सहित दर्जनों की तादाद में बाराती एवं घराती उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फाॅर्मभरने में की त्रुटि तो नहीं हो सकी शादी
मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना का फाॅर्म भरने में की गई त्रुटि से एक जोड़े को शादी स्थल से वापस लौटना पड़ा। वर और कन्या पक्ष के लोग मायूस हो उठे। काफी मिन्नत करने के बाद भी उसे शादी के लिए स्वीकार नहीं किया गया। विकास खंड उरुवा के अकोढ़ा की मान्सी का फाॅर्म भरते वक्त ही उसकी मां का बैंक अकाउंट लगा दिया गया था।


दिव्यांग जोड़े ने रचाई शादी
मांडा के बदौआ गांव की दिव्यांग वंदना देवी की शादी खरिहटपुर के दिव्यांग मूलचन्द्र से हुई। यह जोड़ा शादी से बेहद खुश था। दिव्यांग जोड़े भी सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए। कन्या को विदा करते वक्त परिजन बहुत भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed