{"_id":"629ced5e823ee2796b7ebfa4","slug":"three-girls-missing-in-suspicious-condition-were-found-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : संदिग्ध हाल में गायब तीन किशोरियां मध्य प्रदेश में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : संदिग्ध हाल में गायब तीन किशोरियां मध्य प्रदेश में मिलीं
Mon, 06 Jun 2022 11:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:06 AM IST
सार
पुलिस ने ड्राइवर का नंबर लेकर बात की तो पता चला कि तीनों मध्य प्रदेश के धार जिले में हैं। इसके बाद धार जिले के नौगांव थाने की पुलिस को सूचना देकर तीनों किशोरियों को बस से उतार लिया गया। पुलिस की टीम उन्हें लाने के लिए एमपी रवाना हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन से संदिग्ध हाल में गायब तीन किशोरियां मध्य प्रदेश में मिलीं। तीन जून को अल्लापुर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। कुछ देर बाद नेता चौराहा पर रहने वाली 15 व 13 वर्षीय दो अन्य किशोरियों के लापता होने की बात सामने आई। जांच में पता चला कि तीनों साथ ही गई हैं। जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
सामने आए तथ्यों के आधार पर ट्रैवेल एजेंसी संचालक विजय दुबे से बात की गई तो पता चला कि तीनों किशोरियां ट्रैवेल्स की बस से सूरत के लिए निकली हैं। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर का नंबर लेकर बात की तो पता चला कि वह मध्य प्रदेश के धार जिले में हैं। इसके बाद धार जिले के नौगांव थाने की पुलिस को सूचना देकर तीनों किशोरियों को बस से उतार लिया गया। जार्जटाउन एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि तीनों को वापस लाने के लिए पुलिस की एक टीम एमपी के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
