फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three drug shops demolished in SRN hospital complex, stir among drug dealers

एसआरएन अस्पताल परिसर में तीन दवा की दुकानें ध्वस्त, दवा व्यापारियों में मचा रहा हड़कंप

Mon, 30 Nov 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three drug shops demolished in SRN hospital complex, stir among drug dealers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन अस्पताल परिसर गेट और पुराने भवन के पास स्थित तीन दवा की दुकानें सोमवार को ध्वस्त करा दी गईं। पुलिस की मौजूदगी में पीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान वहां अफरातफरी मची रही। मेडिकल स्टोर संचालकों ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। दोपहर बाद हुई कार्रवाई से पहले दो दुकानदारों ने सामान निकाल लिया लेकिन एक दुकान में कुछ दवाएं और एसी मलबे के नीचे दब गए। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल परिसर में सुशीला मेडिकल, शिवा इंटरप्राइजेज और पीतांबरा इंटरप्राइजेज फार्मेसी के लिए लीज पर जगह दी गई थी। कई बार आदेश हुए लेकिन कभी किसी न किसी आदेश और जुगत से ध्वस्तीकरण अटक गया। 

विज्ञापन

Three drug shops demolished in SRN hospital complex, stir among drug dealers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कॉलेज प्रशासन ने नियमों के तहत खुद की जरूरत बताते हुए लीड और दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया। नोटिस जारी कर 48 घंटे में दुकानें खाली करने को कहा गया था, लेकिन संचालकों ने पहल नहीं की। दो दुकानों की तीन साल की लीज बाकी थी, जबकि पीतांबरा ने बीते मार्च माह में अनुबंध फिर से कराया था। 

सोमवार दोपहर बाद पीडीए के जोनल अफसर सत् शुक्ला की अगुवाई में पहुंची टीम में दो जेसीबी मशीनें शामिल थीं। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तीनों मेडिकल स्टोर ध्वस्त करा दिए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। हुल्लड़ मचा रही भीड़ में शामिल लोगों को लाठी पटककर खदेड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह शहर के बाहर थे। सूचना पर उप प्राचार्य डॉ. विनोद पांडेय अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे, लेकिन ध्वस्तीकरण के दौरान गुहार लगा रहे दुकानदारों की एक नहीं सुनीं। 

Three drug shops demolished in SRN hospital complex, stir among drug dealers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पीसीओ को छोड़ा, जहां मूल काम ही नहीं, लगी है फोटो स्टेट मशीन

तीन मेडिकल स्टोरों के साथ एसआरएन अस्पताल के गेट पर ढाई दशक पहले लीज पर आवंटित पीसीओ को कार्रवाई से अलग कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की जद में आए मेडिकल स्टोर संचालकों का आरोप है कि वहां पीसीओ है ही नहीं। पीसीओ के नाम पर फोटो स्टेट किया जाता है। वहां कोल्डड्रिंक के साथ चाय-काफी बिकती है। मूल काम गायब है, दूसरा व्यापार हो रहा लेकिन कॉलेज प्रशासन को यह नहीं दिखता। जबकि इसी पीसीओ के कारण कुंभ के दौरान एसआरएन का गेट नंबर एक बंद नहीं किया जा सका था। लोगों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

Three drug shops demolished in SRN hospital complex, stir among drug dealers
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लोक लेखा समिति की आपत्ति पर हुई कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज में करीब तीन साल पहले ऑडिट करने आई लोक लेखा समिति के अध्यक्ष राधा मोहन अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में निजी मेडिकल स्टोरों के संचालन पर आपत्ति की थी। इस मामले में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने भी निर्देश दिए लेकिन लीज पर दी गईं दुकानों पर कार्रवाई नहीं हुई। सूत्र बताते हैं कि इन दुकानों के ध्वस्तीकरण से पहले की गई जांच में पता चला कि स्थानीय अफसरों के रहमोकरम पर संचालक मलाई काट रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए समिति ने जिम्मेदारों को दंडित करने की संस्तुति भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed