Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three blackbuck hunters were arrested after the commissioner visited the area a day earlier

Prayagraj : काले हिरणों का शिकार करने पहुंचे तीन शिकारियों को धर दबोचा, एक दिन पहले कमिश्नर ने किया था दौरा

Tue, 17 Feb 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 06:56 PM IST
सार

सोमवार शाम को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल काले हिरनों के संरक्षण के लिए चांद खमरिया के कृष्ण मृग क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद शहर लौटीं तो शिकारी काले हिरनों का शिकार करने पहुंच गए।

विज्ञापन
Three blackbuck hunters were arrested after the commissioner visited the area a day earlier
काला हिरन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार शाम को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल काले हिरनों के संरक्षण के लिए चांद खमरिया के कृष्ण मृग क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद शहर लौटीं तो शिकारी काले हिरनों का शिकार करने पहुंच गए। हालांकि मेजा के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने स्कार्पियों सवार तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्कार्पियों को जब्त करते हुए तीनों शिकारियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

सोमवार को काले हिरणों की सुरक्षा को लेकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तहसील सभागार में वन विभाग के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। साथ ही चांद खमरिया जाकर कृष्ण मृग क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था। वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को स्कार्पियो सवार तीन लोग कृष्ण मृग क्षेत्र में घुसकर काले हिरणों का शिकार करने के प्रयास में जुट गए।

विज्ञापन


बताया कि हिरनों के झुंड को ही कुचलने की कोशिश की गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्कार्पियों सवार तीनों शिकारियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में अमित मिश्रा निवासी कठौली, सुनील पटेल निवासी पांती और दुर्गेश पांडेय निवासी पताई डांड़ी शामिल हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों का वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों का चालान कर दिया गया है। बताया गया कि स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed