फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three and a half lakh devotees traveled in shuttle buses, fare will have to be paid from today

Mahakumbh : शटल बसों में साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया सफर, आज से देना होगा किराया

Thu, 13 Feb 2025 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 09:52 PM IST
सार

रोडवेज की शटल सेवा में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। माघी पूर्णिमा की ही बात करें तो शटल सेवा से 3.50 लाख यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन
Three and a half lakh devotees traveled in shuttle buses, fare will have to be paid from today
महाकुंभ में चलाई जा रही हैं शटल बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोडवेज की शटल सेवा में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। माघी पूर्णिमा की ही बात करें तो शटल सेवा से 3.50 लाख यात्रियों ने सफर किया। खास बात यह रही कि इन सभी यात्रियों का शटल बसों मेें फ्री सफर रहा। फिलहाल शुक्रवार से शटल बस में यात्रियों का पहले की तरह किराया लगना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

इस बीच शटल सेवा का बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित रूट पर संचालन हुआ। नेहरू पार्क रूट की बसें हिंदू हॉस्टल तक तो बेला कछार से आने वाली बसें भारत स्काउट तक संचालित हुई। हालांकि अंदावा और लेप्राेसी से आने वाली बसों का शहर में आगमन नहीं हो सका। इस दौरान एक लाख यात्रियों ने बृहस्पतिवार को शटल बसों में सफर किया। वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज ने इस वीकेंड काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज 15 से 17 फरवरी तक 2250 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि अमृत स्नान के अतिरिक्त शनिवार एवं रविवार के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिया है कि प्रयागराज के विभिन्न अस्थाई बस स्टेशनों पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारण किया जाए, ताकि बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने अवकाश के दिनों में बसों के सफल संचालन की कार्ययोजना बनाने को भी कहा है। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक सभी प्रबंध सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed