फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three accused involved in the murder arrested, beaten to death with sticks

Prayagraj : हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, लाठी डंडे से पीट पीटकर की थी हत्या

Mon, 14 Aug 2023 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 05:19 PM IST
सार

रविवार को हत्या मेें शामिल तीनों आरोपियों को सुलभ कॉम्प्लेक्स सीवी कॉलेज के पास गोबर गली से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए एक डंडे को भी बरामद किया है जिसमें जगह-जगह पर खून के लगा था।

विज्ञापन
Three accused involved in the murder arrested, beaten to death with sticks
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के नॉर्थ मलाका इलाके में बृहस्पतिवार रात को दो किरायेदारों के बीच हुए मारपीट में अनिकेत पांडेय की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को सीवी कॉलेज के पास गोबर गली से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसीपी सत्येंद्र तिवारी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बृहस्पतिवार को अनिकेत कि हत्या के बाद घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यह पता चला कि घटना के दिन अनिकेत अपने घर से करीब 200 मी. दूर ढाबा पर खाना खाने गया था। उसी समय दूसरे किरायेदार ज्ञान प्रकाश दुबे भी वहां पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर अचानक कहासुनी होने लगी। ज्ञान प्रकाश ने विशाल तिवारी व कार्तिकेय सिंह जयसवाल उर्फ कुशल सिंह निवासी कीडगंज को बुला लिया। तीनों मिलकर अनिकेत पांडेय को लाठी डंडे पीट पीटकर हत्या कर दी थी। तभी से सभी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को हत्या मेें शामिल तीनों आरोपियों को सुलभ कॉम्प्लेक्स सीवी कॉलेज के पास गोबर गली से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए एक डंडे को भी बरामद किया है जिसमें जगह-जगह पर खून के लगा था। हत्या के बाद चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं जांच के बाद कार्तिकेय सिंह जयसवाल उर्फ कुशल सिंह के नाम को एफआईआर में जोड़ा गया है। तीनों को गिरफ्तार करने में एसओ अबनेंद्र सिंह, दरोगा कृष्ण मुरारी चौरसिया, दरोगा सुमित कुमार श्रीवास्व सहित अन्य हमराही सिपाही शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed