{"_id":"5e050d288ebc3e87975acc33","slug":"threatened-to-kill-the-secretary-of-shambhunath-group-allahabad-news-ald264049156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभूनाथ ग्रुप के सचिव को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभूनाथ ग्रुप के सचिव को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
Threatened to kill the secretary of Shambhunath Group
शंभूनाथ ग्रुप के सचिव को जान से मारने की धमकी
दो अज्ञात नंबरों से आया फोन, एडीजी से शिकायत
अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव कौशल कुमार तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। दो अज्ञात नंबरों से फोन कर उन्हें एक जमीन के सिलसिले में धमकाया गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सचिव कौशल की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया है कि 22 दिसंबर को उनके फोन पर दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाला पीपलगांव के किसी अवधेश पाल की जमीन के बारे में बातचीत कर रहा था। उसका कहना था कि तुम उसे जमीन बेचने नहीं दे रहे हो। कौशल के कहने पर कि वह किसी अवधेश व उसकी जमीन के बारे में नहीं जानते, कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि वह उन्हें जान से मार देगा। तहरीर में यह भी बताया गया है कि पहली बार लगातार तीन कॉल आईं जिनमें एक 3.31, दूसरी 3.32 व तीसरी 3.33 मिनट पर आई। इनमें से पहली दो कॉल पर उनकी बात हुई जबकि तीसरी कॉल उन्होंने रिसीव नहीं की। इसके बाद 4.07 व 4.22 मिनट पर भी दो कॉल आई। भुक्तभोगी ने एडीजी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को धूमनगंज पुलिस ने दो अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।