{"_id":"5e359eda8ebc3e4add5fe6bb","slug":"threatened-to-condemn-nathuram-you-too-will-be-like-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टि्विटर पर नाथूराम की निंदा करने पर दी धमकी, तुम्हारा भी गांधी जैसा हश्र होगा, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टि्विटर पर नाथूराम की निंदा करने पर दी धमकी, तुम्हारा भी गांधी जैसा हश्र होगा, एफआईआर दर्ज
Sat, 01 Feb 2020 09:42 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
nathuram godse
ट्विटर पर नाथूराम गोडसे की निंदा करने पर एक शख्स को प्रयागराज के शिवम शुक्ला उर्फ गोलू ने धमकी दी कि तुम्हारा भी यही हश्र होगा। कर्नलगंज में गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी तरह एक धर्मविशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक ट्विटर यूजर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्विटर पर 30 जनवरी को एक शख्स ने लिखा कि महात्मा गांधी को मारकर नाथूराम गोडसे ने अत्यंत निंदनीय काम किया है। इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रयागराज के शिवम शुक्ला ने धमकी दी कि तुम्हारा भी हश्र महात्मा गांधी जैसा होगा। शिकायत मिलने पर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट की गई। एक ट्विटर हैंडल से धर्मविशेष के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।