फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   threatened to burn face by throwing acid on woman

महिला पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने के लिए धमकाया

Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
threatened to burn face by throwing acid on woman
शिवकुटी के रसूलाबाद में रहने वाली महिला को सोरांव निवासी गैरेज मालिक ने जबरन मिलने के लिए बुलाया। न मिलने पर तेजाब फेंकने व उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की। जिसके बाद शिवकुटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

27 वर्षीय महिला पारिवारिक विवाद के चलते पति से अलग होकर शिवकुटी में किराए पर रहती है। वह प्राइवेट काम कर अपना व अपनी दो बच्चियों का भरण-पोषण करती है। महिला का आरोप है कि उसके अकेले होने का फायदा उठाकर सोरांव निवासी गैरेज मालिक कौशर खान पिछले साल से उसे परेशान कर रहा है। वह आए दिन नंबर बदल-बदल कर उसे मिलने के लिए बुलाता है और न मिलने पर तेजाब फेंककर चेहरा जलाने व बेटियों को मारने की धमकी देता है। पिछले साल अगस्त में ऑफिस से लौटते वक्त आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों संग मिलकर उसे गाड़ी में खींचने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर राहगीर जुटे तो वह भाग निकले थे। कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed