फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threatened crores of land in the name of former MP Atiq Ahmed

पूर्व सांसद अतीक अहमद के नाम पर धमकाकर करोड़ों की जमीन कब्जाई

Fri, 29 Jan 2021 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Jan 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Threatened crores of land in the name of former MP Atiq Ahmed
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस में अतीक अहमद व अशरफ के नाम पर धमकाकर करोड़ों की जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के निदेशक व जमीन के मालिक ने मामले में एक नामजद समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एमजी मार्ग सिविल लाइंस निवासी सुभाष केसरवानी कुंवर अनंत इन्फ्रास्ट्रक्चरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्होंने 2010 में ताशकंद मार्ग स्थित चार हजार वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कराया था, जिसकी कीमत करोड़ों में है। खुद को अतीक अहमद का रिश्तेदार बताने वाला चकिया निवासी शाहिद हसन उक्त जमीन पर जबरन न सिर्फ दर्जनों वाहन खड़े करवा रहा है बल्कि गुमटियां लगवाकर उनसे पैसे भी वसूल रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों विरोध पर आरोपी ने फोन पर पूर्व विधायक अशरफ से बात करने को कहा। इसके बाद थाने जाते वक्त पत्थर गिरजाघर के पास तीन अज्ञात साथियों संग रोककर गालीगलौज की और राइफल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। भुक्तभोगी ने बताया कि अतीक गिरोह के लोग लगातार जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और इससे पहले भी रंगदारी मांगते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। जिस संबंध में 2015 में उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दो मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनमें अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में भी उक्त जमीन पर अतीक गिरोह के लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया, जिसका मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया था। इस तरह लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जमीन न बेचने पर रंगदारी मांगी जा रही है और ऐसा न करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहिद हसन समेत चार लोगों पर धमकाने समेत अन्य आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed