फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of passengers stranded at the junction

जंक्शन पर फंसे हजारों यात्री, अफरातफरी

Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thousands of passengers stranded at the junction
सिराथू में मूरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद सोमवार को दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर यातायात बाधित होने के कारण हजारों यात्री जंक्शन स्टेशन पर फंस गए। इलाहाबाद से चलने वाली चार ट्रेनों को रद कर दिया गया तो दर्जनों ट्रेनें बदले हुए रूट से चलीं। कौन सी ट्रेन कब आएगी, इसकी सही जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही थी। पूछताछ काउंटर से भी लोगों को सही जवाब नहीं मिल पा रहा था। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


अधिकांश यात्री ऐसे थे जिनको जंक्शन से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लोगों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद हादसे की जानकारी हुई। कौन सी ट्रेन कब आएगी, कौन सी ट्रेन निरस्त कर दी गई है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही थी। संगम एक्सप्रेस को भी निरस्त करने की सूचना आखिरी वक्त में प्रसारित की गई। तब तक प्लेटफार्म नंबर एक पर संगम के एक हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके थे। ऐसी ही स्थिति अन्य प्लेटफार्म की भी थी। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें रास्ते में ही रोक दी गईं थीं।
विज्ञापन


ऐसी ही स्थिति हावड़ा से आने वाली ट्रेनों का भी रहा। इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच की सारी ट्रेन कई स्टेशनों पर रोक दी गई थीं। टूंडला से लेकर फतेहपुर तक भी हर स्टेशन पर ट्रेनें फंसी हुई थीं। ट्रेनों में फंसे यात्री बेहाल रहे ही, जंक्शन का भी बुरा हाल रहा। हजारों यात्री यह तय नहीं कर पाए थे कि वह यात्रा को निरस्त कर दें या दूसरी ट्रेन का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed