{"_id":"68659281499306d5ac0f9050","slug":"thousands-of-houses-lost-power-due-to-fault-in-33-thousand-line-allahabad-news-c-3-ald1022-660770-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 33 हजार की लाइन में आई गड़बड़ी से हजारों घरों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 33 हजार की लाइन में आई गड़बड़ी से हजारों घरों में बत्ती गुल
Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। 33 केवी लाइन में आई गड़बड़ी से बुधवार को करेलाबाग समेत अन्य कई मोहल्लों में बत्ती गुल हो गई। करीब लगभग साढ़े चार घंटे तक बिजली गुल होने से 5000 से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मैकटाउन, नारायणपुरम, करेलाबाग, एबी ब्लाॅक, सोलह मार्केट, जमीर नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में बिजली चली गई। दोपहर दो बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हुई तो लोग उपकेंद्र पहुंच गए। यहां कर्मचारियों ने बताया कि रीवां रोड से आने वाली लाइन में गड़बड़ी की वजह से कटौती की गई है।आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन