फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of devotees took a dip in Ramganga on Kartik Purnima.

Prayagraj News: कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 28 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in Ramganga on Kartik Purnima.
मीरगंज/बिशारतगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा में डुबकी लगाने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर गंगे और गंगा मैया की जय के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से लेकर देर शाम तक रामगंगा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। तट पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

मीरगंज, सिरौली, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में जगह-जगह रामगंगा तट पर मेला लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ियों में बैठकर परिवार के साथ स्नान करने पहुंचे। भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। चढ़ते सूरज के साथ रामगंगा के तट पर भीड़ भी बढ़ती रही। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-तर्पण किया। मेले में लगाए गए स्टॉल पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों ने अपने लिए खिलौने खरीदे। देर शाम तक रामगंगा के घाट गुलजार रहे।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही। स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहे। जहां पर पानी की गहराई अधिक थी उस ओर श्रद्धालुओं को नहीं जाने दिया गया। इसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। नाव में बैठकर पुलिस भी गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जगह-जगह लगाए भंडारे
फतेहगंज पूर्वी। रामगंगा में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए। फतेहगंज पूर्वी में श्रद्धालुओं ने चाय और पकौड़ी का वितरण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
-----
सड़कों पर दिखा वाहनों का रेला
सिरौली। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों से स्नान करने पहुंचे। ग्रामीण मार्गों पर बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें चल रहीं थीं। इनमें बैठी महिलाएं गीत गाते हुए दिखीं। तट पर बच्चों का मुंडन भी कराया गया। संवाद

----------
चीनी मिल जाने वाले वाहन रोके

क्योलड़िया। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवहा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वहर जागीर गांव में नदी के तट पर मेला लगाया गया। यहां स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं को हादसे से बचाने के लिए चीनी मिल तक गन्ना ले जाने वाले भारी वाहनों को भी रोक दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed