फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those whose ticket has been cut in the election should not be disheartened, the party will give them a new r

डिप्टी सीएम केशव बोले : चुनाव में जिनका टिकट कटा है वह मायूस न हों, भाजपा उन्हें देगी और बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 23 Apr 2023 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 12:58 AM IST
सार

रईस शुक्ला एवं अन्य नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह भरा। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन में केशव ने कहा कि जिन नेताओं को मेयर या पार्षद का टिकट नहीं मिला, वह मायूस न हों।

विज्ञापन
Those whose ticket has been cut in the election should not be disheartened, the party will give them a new r
Prayagraj News : पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रईस शुक्ला एवं अन्य नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह भरा। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन में केशव ने कहा कि जिन नेताओं को मेयर या पार्षद का टिकट नहीं मिला, वह मायूस न हों। भाजपा उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी आगे देगी।

विज्ञापन

युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा मोर्चा कभी रुकता नहीं। कभी थकता नहीं। जो संकल्प कर लेता है उसे जब तक पूरा नहीं कर लेता, तब तक बैठता नहीं। युवा कार्यकर्ता भाजपा के लिए जिगर का टुकड़ा हैं। यह सरकार युवाओं के प्रत्येक सपने को पूरा करने के लिए आई है। इन्हीं के बल पर हम सब नगर निगम चुनाव को भी जीतेंगे। ट्रिपल इंजन की सरकार बहुमत के साथ आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट किसे मिला, क्यों मिला, कैसे मिला...ये केंद्रीय नेतृत्व के स्तर की बात है।

विज्ञापन


अब जिसे टिकट मिल गया है उसे जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि 100 में से 80 वार्डों में कमल खिलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व से लेकर शताब्दी वर्ष तक पूरे देश एवं प्रदेश में कमल ही कमल खिलता रहेगा। हम सब भ्रष्टाचार मुक्त प्रयागराज बनाएंगे। 2025 के कुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज का विकास न्यूयार्क की तरह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की त्रिवेणी की धारा यहां पर बहेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, नगर निगम प्रयागराज के चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ होगा। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष व महापौर पद के प्रत्याशी गणेश केसरवानी, दीपक पटेल, राजेश केसरवानी, शैलेंद्र मौर्य, रोहित पप्पू पांडेय, नवीन सिंह पटेल, विनय मिश्रा, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, हरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

प्रयागराज के बड़े व्यवसायियों में शामिल हैं रईस

रईस शुक्ला पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। वह भाजपा से एक बार एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उक्त चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बासुदेव यादव से वह हार गए थे। रईस शुक्ला शहर के प्रमुख व्यवसायियों में भी शामिल हैं । उनका यहां पेट्रोल पंप एवं होटल भी है। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर दक्षिण विधानसभा से लड़ा था। वह उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से हार गए। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वह इलाहाबाद संसदीय सीट से टिकट का दावा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed