फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those who sacrificed, asking for evidence from their family

जिन्होंने कुर्बानी दी, उनके परिवार से मांग रहे प्रमाण

Thu, 27 Feb 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Those who sacrificed, asking for evidence from their family
Those who sacrificed, asking for evidence from their family - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में बुधवार को 46वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान दिल्ली हिंसा को लेकर आंदोलनकारी महिलाओं में गम व गुस्सा भी दिखा। दंगे में मारे गए लोगों के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि भी दी गई। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार विद्यार्थी ने दिल्ली हिंसा के लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को खत्म करने के लिए उनकी यह साजिश है। साथ ही लोगों से अपील की कि वह किसी के उकसावे में ना आएं।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए राम कुमार विद्यार्थी ने कहा कि वह काले कानून के खिलाफ आंदोलनरत महिलाओं को नमन करते हैं, जो धैर्यपूर्वक इस काले कानून का विरोध कर रही हैं। कहा कि सरकार असंवेदनशील हो गई है। देश के लिए जिन लोगों ने कुर्बानी दी है अब उनके परिवार से प्रमाण मांगे जा रहे हैं। पीपुल्स पार्टी के उपाध्यक्ष जगत बहादुर यादव, मंडल अध्यक्ष रामधारी यादव, जिलाध्यक्ष रोहित लाल पटेल और महासचिव नरेंद्र कुमार ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने दिल्ली हिंसा की निंदा की, और मारे गए लोगों की आत्मा के शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके साराह अहमद, सबीहा मोहानी, खुशनुमा बानो, जीशन रहमानी, अब्दुल्ला तेहामी, सै.मो. अस्करी, अफसर महमूद और इरशाद उल्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Those who sacrificed, asking for evidence from their family

Those who sacrificed, asking for evidence from their family- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed