फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those opposing the panchayat candidate will be expelled for six years: Keshav

पंचायत प्रत्याशी का विरोध करने वाला छह वर्ष के लिए होगा निष्कासित : केशव

Sun, 28 Mar 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Those opposing the panchayat candidate will be expelled for six years: Keshav
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जिला पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी इस चुनाव में जिसे टिकट देगी, हमें उस प्रत्याशी के पक्ष में जाकर प्रचार करना होगा और उसे चुनाव जिताना होगा। अगर किसी ने प्रत्याशी का विरोध किया या पार्टी के विपरीत कार्य किया तो उसे छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने यह बातें शनिवार की शाम सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

विज्ञापन


चार दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लिया जाए और पार्टी द्वारा घोषित किए जाने वाले प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार की तैयारियों में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुट जाएं। इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दो मई और दीदी गईं। कहा कि गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं, कि वहां भाजपा 200 से ज्यादा सीट जीतने जा रही है। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चौफटका के पास स्थित महिला ग्राम उद्योग से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले फ्लाई ओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Those opposing the panchayat candidate will be expelled for six years: Keshav
केशव प्रसाद मौर्या
इसकी लागत 293 करोड़ रुपये है। इस फ्लाई ओवर के निर्माण के बाद एयरपोर्ट पहुंचने वाले समय में काफी बचत होगी। सरकार द्वारा इसका बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। इसके पूर्व एयरपोर्ट आगमन पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। सर्किट हाउस में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछते हुए होलिका दहन एवं होली उत्सव की कार्यकर्ताओं सहित जनपद वासियों को अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी, राजेश केसरवानी , राजू पाठक, गिरिजेश मिश्र, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed